फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News UG-PG Applications at Agrasen College Begin 9 April Registration on BHU Website

Varanasi News: अग्रसेन काॅलेज में 9 अप्रैल से यूजी-पीजी में आवेदन, पंजीकरण बीएचयू की वेबसाइट पर; जानें अपडेट

Fri, 03 Apr 2026 11:25 AM IST
Aman Vishwakarma अभिषेक मिश्र , अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अभिषेक मिश्र , अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 03 Apr 2026 11:25 AM IST
सार

Varanasi News: फॉर्म विद्यालय में आठ अप्रैल को सुबह 11:30 बजे से शाम चार बजे तक जमा किए जाएंगे। इस कक्षा में प्रवेश के लिए परीक्षा भी होगी। परीक्षा 10 अप्रैल को सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक होगी। 

विज्ञापन
Varanasi News UG-PG Applications at Agrasen College Begin 9 April Registration on BHU Website
बीएचयू कैंपस में जाती छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के कई संस्थानों में नए दाखिले के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। बीएचयू के केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 9 में कई सीटें खाली होने पर फिर से प्रवेश शुरू होने लगा है। वहीं, अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज में बीए, बीएससी, बी कॉम, एमए, एमएससी, एमकाॅम के लिए 9 अप्रैल से आवेदन मांगे गए हैं। यूपी कॉलेज में प्रवेश की प्रक्रिया मई तक जाने के आसार हैं। 

विज्ञापन


केंद्रीय विद्यालय में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश की प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी गई है। ऑफलाइन आवेदन दो अप्रैल से शुरू हो गए हैं जो कि आठ अप्रैल तक चलेंगे। वहीं, पंजीकरण प्रपत्र बीएचयू की वेबसाइट पर मिलेगा। विद्यालय की ओर से कोई प्रोफार्मा नहीं दिया जाएगा। 
विज्ञापन


अग्रसेन में अंतिम तिथि 30 जूनअग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज में आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून तय की गई है। प्राचार्य प्रो. मिथिलेश सिंह ने बताया कि अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि एक जुलाई से 31 अगस्त तक विलंब शुल्क के साथ जमा किया जाएगा। विवरण वेबसाइट पर अपलोड है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

क्वींस इंटर कॉलेज में लड़कियों को निशुल्क प्रवेश 
माध्यमिक और प्राथमिक विद्यालयों में एक साथ प्रवेश हो रहे हैं। ऐसे में छात्र अपनी रुचि और प्रतिभा के आधार पर प्रवेश पा सकते हैं। पीएम श्री राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज में इस सत्र में लड़कियों को निशुल्क प्रवेश दिया जा रहा है। ऐसे ही जीजीआईसी मलदहिया में सहित बाकी राजकीय कॉलेजों में भी दाखिले की प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में चल रही है। 

सीएचएस की प्रवेश परीक्षाएं 22 से
बीएचयू के तहत होने वाले सीएचएस की विभिन्न कक्षाओं में प्रवेश के लिए आवेदन समाप्त हो गए हैं। 11 अप्रैल से इसके प्रवेश पत्र जारी होंगे और 22 अप्रैल से प्रवेश परीक्षाएं शुरू होंगी। जिले के सभी परिषदीय विद्यालयों में प्रवेश शुरू हैं। माध्यमिक विद्यालयों में भी प्रवेश शुरू हैं और आवेदन फाॅर्म निकाले गए हैं जिसे छात्र विद्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed