फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News tight security in Kashi during festivals CP mohit agrawal made special plan held meeting traders

Varanasi News: त्योहारों पर काशी में होगी तगड़ी सुरक्षा, सीपी ने बनाया खास प्लान; व्यापारियों संग की बैठक

Fri, 05 Sep 2025 05:29 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 05 Sep 2025 05:29 AM IST
सार

वाराणसी में सीपी मोहित अग्रवाल ने व्यापारियों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने शहर की समस्याओं का हाल जाना। मातहतों को समाधान के निर्देश दिए। कहा कि आगामी त्योहार के मद्देनजर सुरक्षा संबंधी सारी तैयारियां कर ली जाएं।

विज्ञापन
Varanasi News tight security in Kashi during festivals CP mohit agrawal made special plan held meeting traders
बैठक को संबोधित करते सीपी मोहित अग्रवाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: महानगर उद्योग व्यापार समिति के पदाधिकारियों ने गुरुवार को पुलिस लाइन यातायात विभाग के सभागार में पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें शहर में बढ़ते साइबर अपराध, यातायात एवं कानून व्यवस्था पर चर्चा की गई। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने व्यापारियों को साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके बताए। इसके अलावा त्योहारों पर भीड़भाड़ वाले स्थानों पर कानून व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल और डीसीपी क्राइम टी. सरवणन ने साइबर फ्राड से सम्बंधित विदेशों में नौकरी दिलाने, ड्रग रखने, यूपीआई फ्राॅड, लोन लेने, लाटरी निकलने सहित सभी विषयों पर सभी व्यापारियों को सचेत किया। कहा कि किसी प्रकार का साइबर फ्राड होने पर तुरंत 1 घंटे के भीतर 1930 टेलीफोन नंबर पर तुरंत जानकारी देने के लिए कहा। जिससे इस रुपये को बैंक में ही रोका जा सके।

विज्ञापन

विभिन्न मसलों पर हुई चर्चा

Varanasi News tight security in Kashi during festivals CP mohit agrawal made special plan held meeting traders
बैठक मं शामिल व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला

महानगर उद्योग व्यापार समिति के अध्यक्ष प्रेम मिश्रा ने कहा कि शहर में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। इस पर पुलिस कमिश्नर ने त्योहारों पर प्रमुख बाजारों में पुलिस पेट्रोलिंग को बढ़ाए जाने और सभी बैंकों, ज्वेलरी व बड़े प्रतिष्ठानों के पास पुलिस की गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। 

उन्होंने कहा कि पूर्व की भांति सभी थानों पर क्षेत्रीय व्यापार मंडलों के साथ प्रत्येक महीने में एक बैठक होगी। जिसमें व्यापारियों और उद्यमियों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। बैठक का संचालन प्रेम मिश्रा और धन्यवाद ज्ञापन अशोक जायसवाल द्वारा दिया गया। बैठक में मुख्य रूप से राजेंद्र गोयनका, राजेश भाटिया, घनश्याम जायसवाल, रजनीश कन्नौजिया, सुरेश तुलस्यान, राहुल मेहता समेत कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed