फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News Strictness increased after accident in Ganga case filed against sailor boat owner

Varanasi News : गंगा में हादसे के बाद बढ़ी सख्ती, एक नाविक और नाव मालिक पर मुकदमा; 13 नाविकों का चालान

Sun, 02 Feb 2025 08:38 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 02 Feb 2025 08:38 PM IST
सार

दो दिन पहले बनारस में गंगा में नाव पलटने की घटना के बाद कमिश्नरेट की पुलिस ने अपनी सुरक्षा और एहतियात बढ़ा दिया है। नाविकों को निर्देश दिया है कि बगैर लाइफ जैकेट के किसी भी नाव पर यात्री न दिखें। 

विज्ञापन
Varanasi News Strictness increased after accident in Ganga case filed against sailor boat owner
पुलिस ने 13 नाविकों का शांतिभंग के आरोप में चालान किया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगा में नाव हादसे के दूसरे दिन कमिश्नरेट की पुलिस नौका संचालन को लेकर सख्त दिखी। निर्धारित क्षमता से अधिक 110 यात्रियों को लेकर जा रही एक नाव के नाविक और मालिक के खिलाफ दशाश्वमेध थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके साथ ही सुरक्षा मानकों का पालन न करने के आरोप में दशाश्वमेध थाने की पुलिस ने 13 नाविकों का शांतिभंग के आरोप में चालान किया है।

विज्ञापन


जल पुलिस प्रभारी सधुवन राम गौतम ने दशाश्वमेध थाने में तहरीर दी। बताया कि एक नाव को शिवाला निवासी राजा साहनी गंगा में खतरनाक तरीके से चला रहा था। नाव में क्षमता से अधिक 110 यात्री सवार थे। नाव को दशाश्वमेध घाट पर खड़ा करा कर यात्रियों को सुरक्षित उतरवाया गया। 
विज्ञापन


नाविक राजा साहनी और नाव मालिक शिवाला निवासी दीपू साहनी के खिलाफ दशाश्वमेध थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं, महाकुंभ के मद्देनजर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने 25 सीट की क्षमता वाली नाव के संचालन पर प्रतिबंध लगाया है। साथ ही यह भी निर्देश दिया है कि बगैर लाइफ जैकेट के किसी भी नाव पर यात्री न दिखें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त के निर्देशों का उल्लंघन करने के आरोप में 13 नाविकों को पकड़ कर जल पुलिस ने दशाश्वमेध थाने की पुलिस को सौंपा। सभी 13 नाविकों का शांतिभंग के आरोप में चालान किया गया है। एडीसीपी काशी जोन सरवणन टी ने कहा कि गंगा में नाव संचालन के लिए निर्धारित सुरक्षा मानकों का हर हाल में पालन करना ही होगा। अन्यथा कार्रवाई से बच नहीं पाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed