फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News Silver crown stolen from ancient Sankat Dahan Hanuman temple police arrived

UP: हनुमान मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर चढ़ाया गया चांदी का मुकुट चोरी, CCTV खंगाल रही पुलिस; लोगों में रोष

Wed, 19 Nov 2025 06:39 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 19 Nov 2025 06:39 PM IST
सार

Varanasi Crime News: हनुमान मंदिर में चोरी की जानकारी मिलते ही माैके पर चाैक थाने की पुलिस भी पहुंच गई। महंत की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
Varanasi News Silver crown stolen from ancient Sankat Dahan Hanuman temple police arrived
चोरी की सूचना पर मंदिर में जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

Varanasi News: चौक थाना क्षेत्र स्थित प्राचीन संकट दहन हनुमान मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी होने का मामला सामने आया है। मंदिर के महंत मनोज शर्मा उर्फ त्रिपुरारी महाराजी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कार्तिक पूर्णिमा (पांच नवंबर, 2025) के अवसर पर उन्होंने स्वयं बाबा का विशेष श्रृंगार कर चांदी का मुकुट पहनाया था। 

विज्ञापन


अगले दिन श्रृंगार उतारकर मुकुट को मंदिर की दूसरी मंजिल के एक कमरे में रखे बक्से में सुरक्षित रख दिया गया था। महंत के अनुसार, बुधवार यानी 19 नंवबर को जब वह किसी कार्य से दूसरी मंजिल पर पहुंचे तो कमरे के दरवाजे की कुंडी टूटी मिली और बक्से का ताला भी गायब था।
विज्ञापन


बक्सा खोलने पर उसमें रखा लगभग दो किलो वजनी चांदी का मुकुट चोरी मिला। यह देखकर महंत अवाक हो गए और घटना की जानकारी स्थानीय लोगों को दी। उन्होंने बताया कि यह मंदिर अत्यंत प्राचीन है। लोगों की गहरी आस्था से जुड़ा हुआ है। यहां सैकड़ों भक्त प्रतिदिन आते हैं, दर्शन करते हैं। इस चोरी की सूचना पर लोगों को रोष व्याप्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस बाबत एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि महंत की तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया जा रहा और सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed