फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News Shivraj Singh Chauhan we work improved seeds we can increase production 20 percent

Varanasi News : बोले शिवराज सिंह चौहान- उन्नत बीजों पर काम करें तो 20 फीसदी बढ़ा सकते हैं उत्पादन

Fri, 29 Nov 2024 10:26 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 29 Nov 2024 10:26 AM IST
सार

Varanasi News : भारत की अग्रसर और बदलती कृषि व्यवस्था को लेकर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कई जानकारियां दीं। उन्होंने किसानों के हित में चलाई जा रही सरकारी योजनाओं पर भी विस्तृत चर्चा की। साथ ही कहा कि इस योजनाओं का लाभ उठाकर किसान अपनी खेती-बारी को और बढ़ावा दे सकते हैं।

विज्ञापन
Varanasi News Shivraj Singh Chauhan we work improved seeds we can increase production 20 percent
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान। - फोटो : PTI

विस्तार

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमें सिर्फ भारत के लिए नहीं बल्कि संपूर्ण विश्व का पेट भरने के लिए खेती करने की जरूरत है। इसके लिए बीज अहम हैं। इन बीजों को उत्तम और गुणवत्तायुक्त तरीके से तैयार करने की जरूरत है।

विज्ञापन

 
अगर हम गुणवत्तायुक्त बीजों पर काम करें तो 20 फीसदी उत्पादन बढ़ा सकते हैं। वह चांदपुर स्थित अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान के दक्षिण एशिया क्षेत्रीय केंद्र (आईसार्क) में आयोजित 13वें राष्ट्रीय बीज सम्मेलन (एनएससी) के उद्घाटन समारोह को ऑनलाइन संबोधित कर रहे थे। अमर उजाला गांव जंक्शन नेशनल सीड कांग्रेस का सहयोगी है।
विज्ञापन


इस दौरान कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जीडीपी में कृषि का 30 फीसदी योगदान है। यूपी में कृषि के क्षेत्र में बढ़ती उपलब्धियों से सभी का विश्वास बढ़ा है क्योंकि यहां कृषि को आगे बढ़ाने की समृद्ध परंपरा और असीम क्षमता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नेशनल सीड रिसर्च एंड ट्रेनिंग सेंटर और आईसार्क की ओर से चांदपुर स्थित अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान में आयोजित 13वें राष्ट्रीय बीज सम्मेलन में उन्होंने कहा कि लखनऊ में 200 एकड़ में सीड पार्क बनाने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि बनारस में इरी की आईसार्क शाखा है। जल्द ही आगरा में अंतरराष्ट्रीय स्तर के आलू के बीज पर शोध के लिए संस्थान खुल जाएगा। इसकी नीति आयोग से स्वीकृति मिल गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed