फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News Maternal Uncle Dies in Road Accident Distributing Niece Wedding Invitations

Varanasi News: भांजी की शादी का निमंत्रण कार्ड बांटने निकले मामा की सड़क हादसे में मौत, मातम में बदली खुशी

Sun, 26 Apr 2026 02:33 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 26 Apr 2026 02:33 PM IST
सार

Varanasi News: सड़क हादसे की सूचना मिलते ही माैके पर चौबेपुर थाने की पुलिस भी पहुंच गई। दोनों घायलों को अस्पताल भेजा गय, जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरे युवक का इलाज जारी कर दिया गया था।

विज्ञापन
Varanasi News Maternal Uncle Dies in Road Accident Distributing Niece Wedding Invitations
चौबेपुर थाना क्षेत्र में हादसा। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Road Accident in Varanasi: चौबेपुर थाना क्षेत्र के बहरामपुर गांव के समीप शुक्रवार की रात वाहन की टक्कर से बाइक सवार सनोज कुमार वनवासी (30) की मौत हो गई। वहीं, साला धर्मेंद्र वनवासी घायल हो गया। पुलिस ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। भांजी की शादी का निमंत्रण कार्ड बांटने के बाद घर लौटते समय अज्ञात वाहन ने हाईवे पर टक्कर मार दी। पुलिस ने शव को संरक्षण में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


गाजीपुर के भुड़कुड़ा, मदरा अलीपुर निवासी सनोज कुमार वनवासी की भांजी की शादी है। निमंत्रण कार्ड बांटने की जिम्मेदारी सनोज ने ली थी। सुबह में रिश्तेदारों को कार्ड बांटने के लिए सनोज अपने साले धर्मेंद्र के साथ बाइक से निकला। रात लगभग एक बजे वह अपने साले के साथ घर लौट रहा था। वाराणसी-गाजीपुर हाईवे के बहरामपुर गांव के पास पहुंचा था कि विपरीत दिशा से आए भारी वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी।

विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

हादसे में घायल सनोज और धर्मेंद्र को पुलिस ने सीएचसी नरपतपुर भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने सनोज को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल साला धर्मेंद्र को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक सनोज के भाई मनोज कुमार ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। 

मनोज ने पुलिस को बताया कि पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर सनोज पेशे से ट्रक चालक था। भांजी की शादी का कार्ड बांटकर घर लौट रहा था। उधर, सनोज की पत्नी सुंदरी, 5 वर्ष की बेटी दीक्षा और 7 वर्ष के बेटे आदित्य का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों से अज्ञात वाहन का पता लगाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed