फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News Fire Breaks Out IMS BHU Warehouse Goods Reduced to Ashes Three Fire Tenders Deployed

Varanasi News: IMS BHU के गोदाम में लगी आग, सामान जलकर राख; दमकल की तीन गाड़ियां लगीं

Sun, 12 Apr 2026 03:45 PM IST
Aman Vishwakarma रबीश श्रीवास्तव, अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
रबीश श्रीवास्तव, अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 12 Apr 2026 03:45 PM IST
सार

Varanasi News: निदेशक कार्यालय में आग लगने की सूचना मिलते ही माैके पर प्राॅक्टोरियल बोर्ड की टीम पहुंच गई। सुरक्षाकर्मियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल की तीन गाड़ियों ने आग पर पानी डाला, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। 

विज्ञापन
Varanasi News Fire Breaks Out IMS BHU Warehouse Goods Reduced to Ashes Three Fire Tenders Deployed
आग लगने की सूचना पाकर माैके पर माैजूद सुरक्षाकर्मी। - फोटो : संवाद

विस्तार

Varanasi News: आईएमएस बीएचयू में निदेशक कार्यालय के पीछे बने एक गोदाम में शनिवार सुबह आग लगने से सामान जलकर राख हो गए। सूचना पाकर दमकल की तीन गाड़ियों के साथ अग्निशमन विभाग की टीम पहुंची। आधे घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया। जिस जगह आग लगी थी, उसके पास में ही आईएमएस बिल्डिंग में लैब थी और सामने केएन उडुप्पा सभागार परिसर भी है। यहीं पास में ही जेनरेटर का कक्ष भी बना था।

विज्ञापन


आईएमएस बीएचयू में निदेशक कार्यालय के बगल से जाने वाले रास्ते पर ही एक गोदाम बना है। यहां फर्नीचर और लोहे के सामान रखे जाते हैं। पिछले कई दिनों से अंदर से लेकर बाहर तक  सामान रखे गए थे। शनिवार सुबह करीब 11 बजे गोदाम के पास से आग की लपटें, धुआं उठने लगा। पहले तो लोग कुछ समझ नहीं सके, बाद में देखा कि आग की लपटें उठ रही थी। 

विज्ञापन
Trending Videos

सुरक्षा कर्मी भी पहुंचे

मौके पर प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सुरक्षा कर्मी पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास करने लगे लेकिन जब सफलता नहीं मिली तो फायर ब्रिगेड को फोन किया गया। कुछ देर में तीन दमकल की गाड़ियों के साथ टीम पहुंची। आधे घंटे में किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। घटना के 10 घंटे बाद रात 9 बजे बीएचयू प्रशासन की ओर से घटना की जानकारी दी गई। 

इसमें बताया गया कि सुबह 11.05 बजे आईएमएस सिद्धांत दर्शन विभाग के पीछे सटे हरे बांस की झाड़ियों और ठेकेदार के सामान के ढेर में आग लगने की सूचना मिली। इस पर चीफ प्रॉक्टर, आईएमएस बीएचयू निदेशक, सुरक्षाधिकारी, अग्निशमन दल की टीम तीन वाहन के साथ पहुंची। सुरक्षाकर्मियों, कर्मचारियों के सहयोग से स्टोर में रखे पेंट और अन्य सामानों को बाहर निकाला दिया गया। बीएचयू प्रशासन ने आग से मामूली क्षति होने की जानकारी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed