फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News debt-ridden youth chose path of death committed suicide father received threats in afternoon

Varanasi News: कर्ज से परेशान युवक ने चुना माैत का रास्ता, दोपहर में मिली थी धमकी; तीन के खिलाफ तहरीर

Tue, 08 Jul 2025 12:27 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 08 Jul 2025 12:27 AM IST
सार

युवक की माैत की सूचना पाकर माैके पर शिवपुर थाने की पुलिस पहुंच गई। कमरे का दरवाजा तोड़कर लाश बाहर निकाली गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Varanasi News debt-ridden youth chose path of death committed suicide father received threats in afternoon
आशीष यादव उर्फ बाबू की लाश कमरे में मिली। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: शिवपुर के गिलट बाजार क्षेत्र में कर्ज से परेशान युवक ने सोमवार की देर शाम दुकान के अंदर फंदे पर लटक जान दे दी। युवक के पिता ने तीन युवकों पर कर्ज को लेकर दबाव और प्रताड़ित करने के आरोप में तहरीर दी है। पिता ने कहा कि तीनों ने धमकी दी थी कि कर्ज नहीं मिला तो बेटे को जान से मार दूंगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


गिलट बाजार निवासी आशीष यादव उर्फ बाबू (35) की घर के पास ही कपड़े की दुकान थी। व्यवसाय को लेकर कई लोगों से आशीष ने कर्ज ले रखा था। दोपहर के समय कुछ लोग आए और कर्ज को लेकर धमकी दी। 
विज्ञापन


देर शाम तक आशीष का फोन नहीं उठने पर परिजन दुकान पर पहुंचे तो देखा कि दुकान के ऊपर सीढी पर बनी खिड़की की ग्रिल में गमछे के सहारे आशीष लटका हुआ था। परिजन देखते ही चीखने चिल्लाने लगे। मौके पर पुलिस भी पहुंची और शव को उतरवाकर कब्जे में लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता रमेश यादव ने पुलिस को बताया कि दोपहर में एक बजे अजीत सिंह नामक व्यक्ति घर आया और बेटे के बारे में पूछा, कहा कि आपके बेटे ने 45 लाख रुपये कर्ज लिया है। कुछ दिन पूर्व उसकी गाड़ी उठाई थी। यदि मेरा पैसा नहीं मिला तो उसे जान से मार दूंगा। 

पिता का आरोप है कि अजीत सिंह व उसके दो अन्य साथियों की प्रताड़ना से तंग आकर बेटे ने खुदकुशी की है। पांच वर्ष पूर्व शादी हुई थी और भाई बहनों में सबसे बड़ा था। थाना प्रभारी राजू कुमार ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed