फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi news

देश की आजादी के लिए जान देने वाले अमर शहीद को अलग-अलग संगठनों ने याद कर किया नमन

Fri, 24 Jul 2020 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
varanasi news
देश की आजादी के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद को उनकी जयंती पर बृहस्पतिवार को अलग-अलग संगठनों से जुड़े लोगों ने याद कर नमन किया। इस दौरान लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन कर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद अमर रहें का उद्घोष किया।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने खोजवां स्थित अग्यवान वीर मंदिर स्थित चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में चंद्रशेखर आजाद के फूफा स्वतंत्रता सेनानी पं. शिव विनायक मिश्र के परिवार के अमित मिश्र व अनुराग मिश्र भी शामिल हुए। पूर्व पार्षद वरुण सिंह ने कहा कि क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद का पूरा जीवन राष्ट्रप्रेम की मिसाल है। उनकी जयंती पर हम यह संकल्प लेते हैं कि उनके जीवन दर्शन से सीख लेकर देशसेवा और मानवता की सेवा में कभी कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। इस दौरान काशी विद्यापीठ ब्लाक प्रमुख प्रवेश पटेल, सत्यप्रकाश सोनकर सोनू, आलोक गुप्ता, वीरेंद्र यादव और संजय यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

राष्ट्रवादी मिल्लत काउंसिल के तत्वावधान में क्रांतिकारी आजाद की जयंती पर वर्चुअल विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के अध्यक्ष ताज मोहम्मद एडवोकेट ने कहा कि महान देशभक्त चंद्रशेखर आजाद का जीवन युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। गोष्ठी में विशाल श्रीवास्तव, संतोष मौर्य, महमूद आलम टीपू, मुकेश गुप्ता, मुख्तार अहमद अंसारी, उतीर्ण कुमार बग्गा और बृजेश दीक्षित आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, लहुराबीर व्यापार मंडल के तत्वावधान में लहुराबीर चौराहा स्थित आजाद पार्क में स्थापित आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान लहुराबीर व्यापार मंडल समिति के संरक्षक राधेश्याम राय, रजनीश कनौजिया, दिनेश अग्रवाल और अमित माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed