{"_id":"679f88cfd6abf0263c00a0e7","slug":"varanasi-news-22-vehicles-seized-for-overcharging-devotees-35-challaned-action-causes-panic-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News : श्रद्धालुओं से अधिक किराया वसूलने में 22 वाहन सीज, 35 का चालान; कार्रवाई से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News : श्रद्धालुओं से अधिक किराया वसूलने में 22 वाहन सीज, 35 का चालान; कार्रवाई से हड़कंप
Sun, 02 Feb 2025 08:31 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 02 Feb 2025 08:31 PM IST
सार
महाकुंभ से आने वाली भीड़ का फायदा ऑटो-टोटो वाले उठा रहे हैं। इनसे मनमाना किराया वसूला जा रहा है। दो-चार किलोमीटर की दूरी का किराया 500 रुपये तक मांग रहे हैं। कई दिनों से मिल रही शिकायत के बाद रविवार को यातायात विभाग ने इसके लिए चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन
अधिक किराया वसूली को लेकर ऑटो वालों की चेकिंग करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाकुंभ पलट प्रवाह के बीच श्रद्धालुओं से मनमाना किराया वसूली मामले में परिवहन और पुलिस ने रविवार को अभियान चलाकर 22 वाहनों को सीज और 35 का चालान किया।
विज्ञापन
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन श्याम लाल ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में सवारियों से अधिक किराया वसूलने और वाहनों में अन्य कमियां पाए जाने के दौरान 22 वाहनों को बंद किया गया। वहीं, नियमों का उल्लघंन करने में 35 वाहनों का चालान किया गया।
विज्ञापन
ऑटो, ई-रिक्शा चालकों को हिदायत दी गई कि अधिक किराया न वसूले। निर्धारित किराया से अधिक किराया वसूलने पर वाहन के परमिट निरस्त और लाइसेंस निलंबित किए जाएंगे।
विज्ञापन
वाराणसी ऑटो रिक्शा यूनियन के अध्यक्ष भगवान सिंह ने कहा कि सभी ऑटो चालकों से अपील किया गया है कि निर्धारित किराया ही यात्रियों से लें। अधिक किराया वसूली पर कार्रवाई तय है।