फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi new Municipal Commissioner Akshat Verma inspected Namo Ghat, gave these instructions

Varanasi: काशी के नए नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने नमो घाट का किया निरीक्षण, देव दीपावली को लेकर दिए ये निर्देश

Wed, 08 Nov 2023 03:43 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 08 Nov 2023 03:43 PM IST
सार

नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने बताया कि काशी में देव दीपावली का पर्व बड़े हर्षोल्लास से मनाया जाता है। इस पर्व पर काशी के घाटों पर लाखों की भीड़ भी होती है। जिसे लेकर अभी से नगर निगम तैयारी में जुट गई।

विज्ञापन
varanasi new Municipal Commissioner Akshat Verma inspected Namo Ghat, gave these instructions
नमो घाट के इंचार्ज अमित कुमार राय से घाट के बारे में जानकारी लेते नगर आयुक्त अक्षत वर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देव दीपावली पर्व को लेकर जिला प्रशासन अभी से तौयारियों में लग गई है। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने बुधवार को नमो घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ नगर निगम और स्मार्ट सिटी के अधिकारी मौजूद थे। नगर आयुक्त ने नमो घाट पर बन रहे हेलिपैड, गेल के फ्लोडिंग सीएनजी पंप और घाट की साफ सफाई की समीक्षा की और निगम के कर्मियों को जरूरी दिशा निर्देशन दिया। करीब घंटे भर तक घाट का निरीक्षण करने के बाद नगर आयुक्त मोटर बोर्ड पर सवार होकर अस्सी घाट की ओर रवाना हो गए। 

विज्ञापन

नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने बताया कि काशी में देव दीपावली का पर्व बड़े हर्षोल्लास से मनाया जाता है। इस पर्व पर काशी के घाटों पर लाखों की भीड़ भी होती है। जिसे लेकर अभी से नगर निगम तैयारी में जुट गई। नमो घाट पर भी देव दीपावली पर निभिन्न आयोजन होंगे। जिसे देखते हुए घाट का निरीक्षण किया गया। स्मार्ट सिटी और नगर निगम के कर्मचारियों को साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई है। इसके अलावा गेल के अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें देव दीपावली पर्व पर फिलिंग के लिए घाट पर आने-जाने वाली मोटर बोर्डों को वाटर बैरिकेडिंग कर सुविधाजन तरिके से लाइन लगवाने की बात कही गई है। इसके साथ आने वाले दिनों में नमो घाट पर कुछ परिवर्तन भी किए जायेंगे। जिससे कि घाट घूमने आए पर्यटकों को और सुविधा मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed