फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Municipal Corporation claim of cleanliness demolished after Holi

Varanasi News: दावे ध्वस्त... होली के बाद चौराहों पर पड़ा रहा 800 मीट्रिक टन कूड़ा, कुछ ही स्थानों पर हुई सफाई

Wed, 27 Mar 2024 02:02 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 27 Mar 2024 02:02 PM IST
सार

होली के बाद अगले दिन वाराणसी शहर के कुछ हिस्सों को छोड़कर बाकि जगहों पर गंदगी जस की तस फैली रही। ऐसे में नगर निगम के सफाई के सारे दावे फेल हो गए। यही कारण है कि पिछले दिनों जारी हुई स्वच्छता रैकिंग में वाराणसी 41वें नंबर पर पहुंच गया था। 

विज्ञापन
Varanasi Municipal Corporation claim of cleanliness demolished after Holi
Varanasi News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होली पर नगर निगम की सफाई व्यवस्था दम तोड़ गई। शहर के कुछ हिस्सों को छोड़ दें तो सड़क के चौराहे कूड़ेदान बने नजर आए और नालियां गंदगी से पटी रहीं। त्योहार से पहले अफसरों ने साफ-सफाई के बड़े-बड़े दावे किए थे वह सब बेअसर साबित हुए। यही कारण है कि पिछले दिनों जारी हुई स्वच्छता रैकिंग में वाराणसी 41वें नंबर पर पहुंच गया था। इसके बाद निगम के अफसर नहीं चेते और मंगलवार को पूरा दिन शहर की सड़कों पर कूड़ा जमा रहा।

विज्ञापन


आम तौर पर प्रतिदिन छह सौ मीट्रिक टन कूड़ा एकत्रित होता है। इस बीच होलिका दहन के बाद राख व अबीर-गुलाल के चलते बुधवार को यह मात्रा बढ़कर 11 सौ मीट्रिक टन हो गया। हालांकि नगर निगम ने दावा किया था कि उसने सफाई की तैयारियां पूरी कर ली थी। हर बार की तरह इस बार भी दावे कागजी ही निकले और लंका, दुर्गाकुंड, सुंदरपुर, खोजवां, नवाबगंज, कश्मीरीगंज, सरैंया, किरहिया, सुदामापुर, विनायका, बड़ी गैबी, भिखारीपुर, मंडुआडीह, महमूरगंज, लक्सा, औरंगाबाद, जद्दूमंडी, कालीमहाल, चेतगंज, सिद्धगिरीबाग, अर्दलीबाजार स्थित महावीर मंदिर के पास, पहड़िया, सरनाथ, दशाश्वमेध, बंगालीटोला, चौक, ठटेरीबाजार, गोलघर सहित दर्जनों स्थान ऐसे हैं जहां से होलिका के अवशेष सड़क पर बिखरा है। 
विज्ञापन


इसके साथ ही सोनारपुरा, रेवड़ी तालाब, मदनपुरा, चौक, मैदागिन, आदमपुर, शिवपुरवा, छित्तुपुर, नरिया, कबीरचौरा, भोजूबीर, शिवपुर, सिकरौल सहित कई स्थानों पर सड़क और गलियों में कूड़े का अंबार लगा रहा है। कुछ चौराहों पर तो कूड़े का ढेर इतना था कि चार पहिया वाहन किसी तरह निकल पा रहे थे। लोगों का कहना है कि अगले एक दिन में यह कूड़ा और नहीं उठा तो इससे उठने वाली बदबू से निकलना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर पीके शर्मा ने कहा कि सफाई मुकम्मल कराई जा रही है। बचा कूड़ा बुधवार को हटा लिया जाएगा। होलिका दहन के बाद कुछ जगहों पर अभी आग बाकी है, ऐसे में वहां सफाई नहीं कराई गई है। आग पूरी तरह शांत होते ही उसे भी हटवा लिया जाएगा।


एक तिहाई गाड़ियां ही निकली सफाई पर
मंगलवार सुबह छोटी-बड़ी 50 व शाम में 75 छोटी-बड़ी गाड़ियां निगम के परिवहन विभाग के डिपो से निकलीं। निगम के पास लगभग 210 कूड़ा गाड़ियां हैं। कई सफाई कर्मी भी नहीं आए। इससे सफाई प्रभावित रही। योजनाबद्व तरीके से यदि सोमवार शाम से ही गाड़ियां सफाई काम में लग जाती तो मंगलवार की सुबह तक सफाई का काम पूरा हो जाता। मगर आलम यह रहा कि सफाई का काम आधा भी नहीं हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed