{"_id":"5fec44ec8ebc3e3b6e55c797","slug":"varanasi-municipal-corporation-becomes-deputy-chairman-bjp-candidate-narasimha-das-baba","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी नगर निगम के उपसभापति पद पर बैठे भाजपा के नरसिंह दास बाबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी नगर निगम के उपसभापति पद पर बैठे भाजपा के नरसिंह दास बाबा
Wed, 30 Dec 2020 02:44 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 30 Dec 2020 02:44 PM IST
विज्ञापन
जश्न मनाते कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला।
वाराणसी नगर निगम कार्यकारिणी समिति के उपसभापति का चुनाव बुधवार को हुआ। भाजपा की ओर से पूर्व उपसभापति नरसिंह दास बाबा दूसरी बार उपसभापति बने। उधर सपा, कांग्रेस, निर्दल की ओर से बबलू शाह ने नामांकन किया था।
विज्ञापन
भाजपा और विपक्ष के छह-छह वोट पड़े थे। ऐसी स्थिति में महापौर मृदुला जायसवाल ने निर्णायक वोट डालकर भाजपा के नरसिंह बाबा को जीत दिलाई।
एक ओर विपक्ष जहां भाजपा को घेरने के मूड में था, तो वहीं भाजपा पिछली बार की गलतियों को देखते हुए इस बार कोई मौका विपक्ष को देना नहीं चाहता है। भाजपा ऐसे सदस्य को उपसभापति बनाना चाहते था, जो पार्षदों की लड़ाई बेहतर ढंग से लड़ सके।
विज्ञापन
Trending Videos
विपक्ष पूरी तरह से पक्ष को घेरने में जुटी है। बस उसे पक्ष की एक गलती का मौका मिलना चाहिए। इस बार किसी का वोट अवैध नहीं हुआ। दोनों तरफ से छह-छह वोट पड़े थे। ऐसी स्थिति में निर्णायक वोट महापौर ने डाला और इसी के साथ नरसिंह दास बाबा को जीत दिलाई।