{"_id":"611b9ec96fcdbb574011a8aa","slug":"varanasi-muharram-arise-azadars-performed-rituals-during-myharram","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: मन्नती जुलूस नहीं उठे, अजादारों ने निभाई रस्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: मन्नती जुलूस नहीं उठे, अजादारों ने निभाई रस्म
Tue, 17 Aug 2021 05:04 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 17 Aug 2021 05:04 PM IST
विज्ञापन
ताजिया जुलूस (सांकेतिक तस्वीर, फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छठीं मुहर्रम पर कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार गम ए हुसैन का सिलसिला जारी है। कच्ची सराय और रामनगर में महाराज बनारस की मन्नत का जुलूस नहीं उठाया गया। वहीं, अर्दली बाजार हाजी अबुल हसन के निवास पर छह माह के शहीद अली असगर के झूले की जियारत की गई।
विज्ञापन
शहर में कई जगहों पर मजलिसों के आयोजन हुए। इससे पहले रविवार की रात पांचवीं मुहर्रम को छत्तताले से अंजुमन हैदरी के जेरे इंतेजाम उठाया जाने वाला जुलूस भी नहीं उठा। जुलूस से भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खान की अजादारी की यादें जुड़ी हैं।
विज्ञापन
जिसमें वह शहनाई बजाकर शहीदाने कर्बला को खिराजे अकीदत पेश करते थे। शिया जामा मस्जिद के प्रवक्ता हाजी फरमान हैदर ने बताया कि सातवीं मुहर्रम से गम में और इजाफा हो जाता है, क्योंकि इस दिन से यजीद की फौजों ने अपने नबी के परिवार वालों का पानी बंद कर दिया था।
विज्ञापन