फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi: Moped rider dies after being hit by roadways bus, one injured, anger among people after the incident

Varanasi: रोडवेज बस की चपेट में आने से मोपेड सवार की मौत, एक घायल, लोगों ने ईंट पत्थरों से तोड़े बस के शीशे

Fri, 12 May 2023 10:12 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 12 May 2023 10:12 AM IST
सार

रोडवेज बस की चपेट में आने से मोपेड सवार युवक के मौत हो गई है। वहीं एक घायल बताया जा रहा है। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने रोडवेज की बस में तोड़फोड़ की है। 

विज्ञापन
Varanasi: Moped rider dies after being hit by roadways bus, one injured, anger among people after the incident
रोडवेज बस की चपेट में आने से मोपेड सवार की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में शुक्रवार की सुबह-सुबह दो सड़क हादसों से कोहराम मच गया है। चोलापुर थाना क्षेत्र से भी एक एक्सीडेंट की खबर आ रही है। 

विज्ञापन

दानगंज चोलापुर थाना क्षेत्र के पूरेधूशाह में शुक्रवार की सुबह मोपेड सवार और उत्तर प्रदेश परिवहन निगम कि बस से हुई दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है। उसे जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Varanasi Accident: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, एक को रौंदा, टक्कर मारने के बाद 20 मीटर तक घसीटते हुए ले गया
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना को लेकर युवाओं ने नियार बेला मार्ग को जाम कर दिया। करीब चार घंटे तक पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच नोकझोंक होती रही। अजगरा चौकी के पुलिसकर्मियों के सामने गुस्साए लोगों ने रोडवेज के शीशे तोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिए। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वाराणसी से आजमगढ़ को जाने वाली बसें तेज और बेतरतीब  तरीके से जाती है जो अक्सर दुर्घटना का कारण बनती हैं। 
स्थानीय पुलिस वाहनों को रोकने के बजाय वसूली पर ध्यान देती है। घटना से नाराज लोगों ने चक्का जाम किया। खानपुर थाना क्षेत्र के बहुरा गाजीपुर के रहने वाले बंसराज मौर्या का सबसे छोटा पुत्र शिवराम मौर्या (20 वर्ष) अपने पड़ोसी कुलदीप मौर्या के साथ मोपेड से सुबह अजगरा में परचून की दुकान के लिए सामान खरीदने जा रहा था।

Varanasi: Moped rider dies after being hit by roadways bus, one injured, anger among people after the incident
लोगों ने बस में तोड़फोड़ की - फोटो : अमर उजाला

अजगरा चौकी से 500 मीटर पहले उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस तेजी से नियार होते हुए आजमगढ़ को जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वाहन तेज था। एक महिला को बचाने में वाहन ने स्टेरिग काटा नियार की तरफ से अजगरा जा रहे मोपेड सवार दोनों युवक के सामने ऑटो आने से ओवरटेक करते समय आमने-सामने दोनों में जोरदार टक्कर हुई।
घटनास्थल पर ही शिवराम मौर्या की मौत हो गई। उसका साथी पन्ना मौर्या का पुत्र कुलदीप मौर्य घायल हो गया। दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था दुर्घटना होने पर तत्काल स्थानीय लोगों ने वाहन चालक को पकड़कर पिटाई करते हुए अजगरा पुलिस चौकी भेज दिया। घटना के एक घंटे बाद भी 500 मीटर पर मौजूद अजगरा चौकी के पुलिसकर्मी घटनास्थल पर नहीं पहुंचे। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और गांव के सैकड़ों लोग घटनास्थल पर पहुंच गये।

Varanasi: Moped rider dies after being hit by roadways bus, one injured, anger among people after the incident
घटनास्थल पर मौजूद मोपेड और बस - फोटो : अमर उजाला

मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर चोलापुर थाने भेजा। घटना स्थल पर जुटे सैकड़ों लोगों ने पुलिस पर जमकर भड़ास निकाली और परिवहन निगम की बस ईट पत्थर से क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद 2 घंटे पर थानाध्यक्ष चोलापुर पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। थाना अध्यक्ष राजेश त्रिपाठी से स्थानीय लोगों ने कहा कि आजमगढ़ से आने जाने वाली बस तेजी से वाहन चलाते हैं।  जिससे दुर्घटनाएं हो रही है स्थानीय पुलिस केवल वसूली कर रही है। लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर शव को घटनास्थल पर लाने की मांग कर रहे थे। पुलिसकर्मियों ने किसी प्रकार लोगों को समझाया। थानाध्यक्ष चोलापुर ने कहा कि प्रार्थना पत्र मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा और मुआवजे से संबंधित पत्र अधिकारियों को भेजा जाएगा। मृतक पांच भाई है पांचों में सबसे छोटा है मृतक मृतक की मां फुलवंती देवी का रो रो कर बुरा हाल था।
 

Varanasi: Moped rider dies after being hit by roadways bus, one injured, anger among people after the incident
घटनास्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

हेलमेट पहना होता तो नहीं होती मौत

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मोपेड और बस के बीच हुई टक्कर में मौत को लेकर लोगों ने कहा कि यदि युवक हेलमेट लगाया होता तो शायद उसकी जिंदगी बच जाती। स्थानीय लोगों का कहना था कि मोपेड सवार और वाहन के बीच हुई टक्कर में सर वाहन से टकराने से उसकी मौत हुई। हेलमेट होता तो उसकी जान बच सकती थी।


अजगरा चौकी के सामने पुलिस का लगा बैरियर दुर्घटना का बन सकता है कारण

दुर्घटना के बाद लोगों का गुस्सा अजगरा पुलिस चौकी पर लगाए गए बैरियर को लेकर फूटा। लोगों ने नाराजगी जाहिर की कि पुलिस अजगरा पुलिस चौकी के सामने बैरियर लगाकर अवैध वसूली करती है। जिससे वाहन किसी दिन दुर्घटनाग्रस्त हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed