फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi MLC Election result: Samajwadi Party sp candidate ashutosh sinha won election bjp loss

वाराणसी MLC चुनाव परिणाम: सपा उम्मीदवार आशुतोष सिन्हा जीते, इतने वोटों से हारे भाजपा प्रत्याशी

Sat, 05 Dec 2020 02:46 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 05 Dec 2020 02:46 PM IST
विज्ञापन
Varanasi MLC Election result: Samajwadi Party sp candidate ashutosh sinha won election bjp loss
जीत के बाद जश्न मनाते सपा कार्यकर्ता और प्रत्याशी। - फोटो : अमर उजाला।

वाराणसी में स्नातक एमएलसी चुनाव में समाजवादी पार्टी के आशुतोष सिन्हा ने जीत दर्ज कर ली है। वह 3,850 मतों से विजयी हुए हैं। सपा प्रत्याशी की जीत के बाद कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ आई। सभी कार्यकर्ता उम्मीदवार को फूलों की माला पहनाकर जश्न मना रहे हैं।

विज्ञापन

बता दें कि 22वें राउंड की गिनती के बाद सपा को 26,535 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी भाजपा के निवर्तमान स्नातक एमएलसी केदारनाथ सिंह को 22,685 वोट मिले हैं।
विज्ञापन



आंकड़ों को फीड करने के बाद जिला प्रशासन की ओर से चुनाव आयोग को सूचना भेजी गई है। वहां से अनुमति मिलने के बाद आरओ कमिश्नर दीपक अग्रवाल के हाथों विजयी प्रत्याशी को प्रमाण पत्र दिया जाएगा। कुल वैध मतों की संख्या 76,086 है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें से जीत के लिए कोटा 38,044 निर्धारित किया गया था। 22वें राउंड की गणना में 21 प्रत्याशी के बाहर होने के बाद सपा के आशुतोष सिन्हा को विजयी घोषित किया गया।

इसकी जानकारी मिलने के बाद सपा कार्यकर्ता उत्साहित हैं। प्रमाण पत्र मिलने के बाद माला फूल से स्वागत करने और मिठाई बांटने का कार्यक्रम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed