वाराणसी MLC चुनाव परिणाम: सपा उम्मीदवार आशुतोष सिन्हा जीते, इतने वोटों से हारे भाजपा प्रत्याशी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में स्नातक एमएलसी चुनाव में समाजवादी पार्टी के आशुतोष सिन्हा ने जीत दर्ज कर ली है। वह 3,850 मतों से विजयी हुए हैं। सपा प्रत्याशी की जीत के बाद कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ आई। सभी कार्यकर्ता उम्मीदवार को फूलों की माला पहनाकर जश्न मना रहे हैं।
बता दें कि 22वें राउंड की गिनती के बाद सपा को 26,535 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी भाजपा के निवर्तमान स्नातक एमएलसी केदारनाथ सिंह को 22,685 वोट मिले हैं।
आंकड़ों को फीड करने के बाद जिला प्रशासन की ओर से चुनाव आयोग को सूचना भेजी गई है। वहां से अनुमति मिलने के बाद आरओ कमिश्नर दीपक अग्रवाल के हाथों विजयी प्रत्याशी को प्रमाण पत्र दिया जाएगा। कुल वैध मतों की संख्या 76,086 है।
इनमें से जीत के लिए कोटा 38,044 निर्धारित किया गया था। 22वें राउंड की गणना में 21 प्रत्याशी के बाहर होने के बाद सपा के आशुतोष सिन्हा को विजयी घोषित किया गया।
इसकी जानकारी मिलने के बाद सपा कार्यकर्ता उत्साहित हैं। प्रमाण पत्र मिलने के बाद माला फूल से स्वागत करने और मिठाई बांटने का कार्यक्रम होगा।