{"_id":"5b26b2d64f1c1bc2378b4612","slug":"varanasi-minor-boy-cant-not-get-justice","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बनारस में नाबालिग को नही मिल रहा न्याय, मामले को दबाने में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस में नाबालिग को नही मिल रहा न्याय, मामले को दबाने में जुटी पुलिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Mon, 18 Jun 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डंफर चोरी के मामले में नाबालिग को एक हफ्ते तक थाने में बंद रखने के मामले में अभी तक जिम्मेदारों पर कोई कार्रवाई नही हुई है। वाराणसी की मिर्जामुराद पुलिस पूरे मामले को दबाने में जुटी है। अब तो सबूतों से भी छेड़छाड़ शुरू कर दिया गया है।
वहीं आरोप है कि पीडि़त परिवार पर बयान बदलने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार कार्रवाई से बचने के लिए थाने पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से छेड़छाड़ की गई और यही फुटेज एसपी ग्रामीण को जांच के दौरान दिखाया भी गया।
इस मामले में अब तक पीडि़त खलासी और उसके परिवार का बयान नहीं दर्ज किया गया है। इस मामले में पीडि़त के पिता का कहना है कि उसकी मां बीमार है जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। आरोप लगाया किएसओ लगातार उनके अनुसार बयान देने का दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन
उसने बताया कि सोमवार को वह उच्चाधिकारियों से जाकर न्याय की गुहार लगाएंगे। बता दें कि कानपुर से चोरी हुई डंफर पकड़े जाने के बाद पुलिस ने नाबालिग खलासी को एक हफ्ते तक थाने में हथकड़ी पहनाकर बैठाए रखा था। एसपी ग्रामीण अमित कुमार ने बताया कि अभी इस मामले में कोई कार्रवाई नही हो सकी है।

रंगदारी मांगने वाले की तलाश में जौनपुर पहुंची पुलिस
यूपी पुलिस
शिवपुर थाना क्षेत्र के नर्सिंग होम संचालक डॉ. रवि सिंह से 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस की एक टीम रविवार को जौनपुर रवाना हुई। सूत्रों की मानें तो फोन करने वाले की पहचान हो गई है और घर से फरार है। उसके मिलते ही घटना के कारणों का सही पता चल पायेगा।
शनिवार को मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी थी। जिस मोबाइल नंबर से धमकी मिली थी, उसकी पड़ताल की गई तो वह जौनपुर के रामपुर थाना क्षेत्र के राकेश यादव नामक शख्स का निकला।
पुलिस ने राकेश को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी। बाद में पता चला कि उसके फोन से किसी दूसरे ने काल किया था। अब पुलिस उस व्यक्ति की तलाश कर रही है जिसने राकेश के फोन से चिकित्सक को फोन किया था। वह घर से फरार है। क्षेत्राधिकारी कैंट राकेश नायक ने बताया कि जल्द ही उक्त व्यक्ति की गिरफ्तारी हो जाएगी।