{"_id":"632158a870c19c03ed1163de","slug":"varanasi-mega-blood-donation-camp-will-be-held-at-eight-places-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: आठ जगहों पर लगेगा मेगा ब्लड डोनेशन कैंप, एक अक्टूबर तक चलता रहेगा शिविर का सिलसिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: आठ जगहों पर लगेगा मेगा ब्लड डोनेशन कैंप, एक अक्टूबर तक चलता रहेगा शिविर का सिलसिला
Wed, 14 Sep 2022 10:00 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Wed, 14 Sep 2022 10:00 AM IST
सार
वाराणसी में रक्तदान के प्रति जागरूकता और जरूररमंद मरीजों की मदद के उद्देश से 17 अक्टूबर कोआठ जगहों पर मेगा ब्लड डोनेशन कैंप लगाया जाएगा।
विज्ञापन
ब्लड डोनेशन कैंप
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रक्तदान के प्रति जागरूकता और जरूररमन्द मरीजों की मदद के उद्देश से 17 अक्टूबर को जिले में आठ जगहों पर मेगा ब्लड डोनेशन कैंप लगाया जाएगा। रक्तदान शिविर का यह सिलसिला एक अक्टूबर तक चलता रहेगा।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्रालय के आह्वान पर स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य विभाग ने मेगा कैंप की तैयारी शुरू कर दी है। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि 17 सितम्बर को ईएसआईसी हॉस्पिटल पाण्डेयपुर, आईएमए, बीएचयू, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़गांव (बसनी), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिरईगांव, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र काशी विद्यापीठ, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोलापुर व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाथी बाजार में मेगा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया जायेगा।
विज्ञापन
ईएसआईसी हॉस्पिटल पाण्डेयपुर में लगने वाले कैंप की जिम्मेदारी पंडित दीन दयाल उपाध्याय चिकित्सालय के ब्लड बैंक की टीम की होगी। इसके अलावा आईएमए में लगने वाले शिविर की जिम्मेदारी आईएमए, बीएचयू में लगने वाले कैंप की जिम्मेदारी बीएचयू ब्लड बैंक, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़गांव के कैंप की जिम्मेदारी पापुलर हॉस्पिटल, प्राथमिक स्वास्थय केंद्र चिरईगांव के कैंप की एपेक्स हॉस्पिटल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र काशी विद्यापीठ के कैंप की जिम्मेदारी मण्डलीय अस्पताल के ब्लड बैंक की होगी।
विज्ञापन