Varanasi Mayor Election Result: वाराणसी में मेयर की सीट पर 1995 से भाजपा का कब्जा, क्या आज बदल जाएंगे समीकरण ?
नगर निगम निगम चुनाव में कम वोटिंग फीसदी ने प्रत्याशियों की चिंता बढ़ा दी है। सब जीत-हार का गणित लगा रहे हैं। अलग-अलग वार्ड का सर्वे भी करा चुके हैं। यह भी कह रहे हैं कि स्थिति अच्छी है, लेकिन जीत-हार का फैसला चुनावी नतीजों के साथ साफ हो सकेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काशी का नया मेयर कौन होगा और मिनी सदन में किसे बहुमत मिलेगा, इस पर देशभर की निगाहें टिकी हैं। मेयर की सीट 1995 से ही भाजपा के पास है। पार्टी ने बनारस के विकास मॉडल और प्रदेश की कानून व्यवस्था के मुद्दे पर चुनाव लड़ा है। जो भी नेता आए, उन्होंने ने ट्रिपल इंजन की सरकार बनवाने की अपील की है। अब जनता ने अपील को किस अंदाज में लिया, यह शनिवार को मतगणना के साथ साफ हो जाएगा। हालांकि, सपा और कांग्रेस भी मजबूती से चुनाव लड़ने का दावा किया है। बसपा व आप ने भी लड़ाई को दिलचस्प बनाने का प्रयास किया है। अब देखना है कि विपक्ष भगवा किले में सेंधमारी कर पाता है या नहीं?
यह भी पढ़ें- UP Nikay Chunav Result Live: यूपी निकाय चुनाव का रिजल्ट आज,वाराणसी में बढ़ीं प्रत्याशियों की धड़कनें, हर अपडेट
पहड़िया में 27 चक्रों में होगी वोटों की गिनती
पहड़िया में 27 चक्रों में वोटों की गिनती होगी। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सीसी कैमरों से निगरानी के साथ ही सादे ड्रेस में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, जो पूरे माहौल पर नजर रखेंगे।
कम वोटिंग ने बढ़ाई प्रत्याशियों की चिंता
नगर निगम निगम चुनाव में कम वोटिंग फीसदी ने प्रत्याशियों की चिंता बढ़ा दी है। सब जीत-हार का गणित लगा रहे हैं। अलग-अलग वार्ड का सर्वे भी करा चुके हैं। यह भी कह रहे हैं कि स्थिति अच्छी है, लेकिन जीत-हार का फैसला चुनावी नतीजों के साथ साफ हो सकेगा।नए क्षेत्र के लोगों को नतीजों का इंतजार
नए परिसीमन में 87 गांव, नगर पालिका परिषद रामनगर व नगर पंचायत सुजाबाद डोमरी को नगर निगम सीमा में शामिल कर लिया गया है। इन क्षेत्रों के लोग सरकार बनने का इंतजार कर रहे हैं। उनका कहना है कि आगे विकास कार्य होंगे। जो भी बहुमत में आए, वह क्षेत्र का विकास कराए, इसी सोच के साथ मतदान किया गया है।