फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi mass murder vishal gupta said to police Uncle children not spared taken revenge

भदैनी हत्याकांड : ताऊ के बच्चों को इसलिए नहीं छोड़ा, क्योंकि बड़े होकर वह भी बदला लेते; विक्की ने उगला सच

Fri, 07 Feb 2025 04:05 AM IST
अमन विश्वकर्मा पुष्पेन्द्र कुमार त्रिपाठी, अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
पुष्पेन्द्र कुमार त्रिपाठी, अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 07 Feb 2025 04:05 AM IST
सार

वाराणसी में पांच लोगों की हत्या का आरोपी विशाल गुप्ता उर्फ विक्की पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। पुलिस ने तमाम प्रयासों के बाद भदैनी हत्याकांड के आरोपी एक लाख के इनामी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Varanasi mass murder vishal gupta said to police Uncle children not spared taken revenge
पुलिस की गिरफ्त में दोनो भाई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi Latest News : मैं नहीं चाहता था कि फिर वही कहानी दोहराई जाए। मेरे मां-बाप की हत्या ताऊ ने की। मैं बड़ा हुआ तो ताऊ और उनके पूरे परिवार को खत्म किया। ताऊ के बच्चों को छोड़ देता तो बड़े होकर वह हमारी जान के लिए खतरा बनते। इसलिए हमने पूरे परिवार को एकसाथ ठिकाने लगाना तय किया। 

विज्ञापन


यह कहना था ताऊ सहित पांच लोगों की हत्या के आरोपी विशाल गुप्ता उर्फ विक्की का...। पुलिस की पूछताछ के दौरान विक्की के चेहरे पर अपराध बोध बिल्कुल भी नहीं दिखा। वह डरा-सहमा सा भी नहीं प्रतीत हुआ। पुलिस से विक्की ने कहा कि संपत्ति के लालच में हमारे मां-बाप की हत्या कर ताऊ ने हम दो भाइयों और एक बहन का जीवन बर्बाद कर दिया। 
विज्ञापन


हम मां-बाप के प्यार से हम वंचित हो गए। हम तीनों को पता ही नहीं लगा कि हम कब बच्चे से बड़े हो गए। ताऊ और उनका बड़ा बेटा रोजाना हमारे साथ दुर्व्यवहार करते थे। ताऊ के डर से हम भाई-बहन एकसाथ खड़े होकर बात भी नहीं कर पाते थे। बदला लेने के लिए हम अपनी सगी बहन की शादी में नहीं आए। इसलिए हमने यह निर्णय लिया कि एकसाथ सबको ठिकाने लगाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्राइम सीन री-क्रिएट करेगी पुलिस, करेगी पूछताछ : डीसीपी काशी जोन गौरव बंशवाल ने बताया कि वारदात में प्रयुक्त दोनों असलहे बरामद करने के लिए पुलिस विक्की और जुगनू को कस्टडी रिमांड में लेगी। इसके लिए मुकदमे के विवेचक जल्द ही अदालत में अर्जी देंगे। पुलिस कस्टडी रिमांड में लेकर क्राइम सीन री-क्रिएट किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed