फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi market is ready for holi, doremon at picjkaari

होली पर सजा बाजार, पिचकारी में छाए डोरेमॉन-मोटू-पतलू

Fri, 10 Mar 2017 12:15 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 10 Mar 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
varanasi market is ready for holi, doremon at picjkaari
होली पर सजा पिचकारी बाजार - फोटो : अमर उजाला
होली के रंग में बाजार रंगे नजर आ रहे हैं। दूकानों पर सजाई गई रंग बिरंगी पिचकारियां न केवल बच्चों को बल्कि बड़ों को अपनी ओर खींच रही है। इस बार जहां प्रेशरचालित पिचकारियों की मांग ज्यादा नजर आ रही है तो वहीं परंपरागत पिचकारियां भी दूकानदारों ने सजाई हैं।
विज्ञापन


पूर्वांचल की सबसे बड़ी खिलौना मंडी हड़हा सराय में पिचकारियों की खेप पर खेप पहुंच रही है। वहीं विभिन्न जिलों से पहुंच रहे खरीदार इसको थोक में खरीद रहे हैं। इस बार प्रेशर वाली पिचकारियों की जबरदस्त मांग है।
विज्ञापन


50 से 800 रुपये तक वाली यह पिचकारियों की रंग भरने की क्षमता ज्यादा होती है तो मेहनत भी कम लगती है। वहीं परंपरागत पिचकारियां भी नए कलेवर के साथ पेश की गई हैं। इनका रेंज 20 से लेकर 150 रुपये तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार परंपरागत पिचकारियों को मिक्स कलर के साथ सजाया गया है। वहीं बच्चों को डोरेमान, मोटू-पतलू, ऑगी एंड काक्रोचेज वाली पिचकारियां खूब रास आ रही है। बंदूक और कार्टून कैरेक्टर के आकार वाली पिचकारियां भी खूब पसंद की जा रही है।


होली में कुछ अलग दिखने के साथ ही चेहरे को रंग से बचाने के लिए अलग-अलग मुखौटे भी इस्तेमाल किए जाते हैं। इसके लिए बाजार तैयार है। भूत, राक्षस से दिखने वाले मुखौटे बाजार में उतारे गए हैं। कुछ मुखौटे तो नकली बाल के साथ हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed