फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi: Manduwadih intersection will be jam free, road from Mahmoorganj to Chandpur will be closed

Varanasi: मंडुवाडीह चौराहा होगा जाम मुक्त, महमूरगंज से चांदपुर का बंद होगा रास्ता; इस दिन से होगा लागू

Sat, 30 Dec 2023 08:32 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 30 Dec 2023 08:32 AM IST
सार

मंडुवाडीह चौराहा रोजाना कुछ घंटों के अंतराल पर जाम की जद में रहता है। हालांकि लोक निर्माण विभाग लहरतारा से रवींद्रपुरी तक रास्ते को फाेरलेन कर रहा है। कुछ हद तक चौड़ा होने के बाद भी इस मार्ग पर जाम कम होने का नाम नहीं ले रहा है।

विज्ञापन
Varanasi: Manduwadih intersection will be jam free, road from Mahmoorganj to Chandpur will be closed
मंडुवाडीह चौराहे पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंडुवाडीह चौराहे को जाम से निजात दिलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस व लोक निर्माण विभाग ने नई तरकीब निकाली है। इस चौराहे से महमूरगंज और चांदपुर की ओर से आने वाले वाहन अब आमने-सामने नहीं जा पाएंगे। दोनों ओर से आ रहे वाहनों को अब उनकी बाईं ओर मोड़ दिया जाएगा। ये वाहन बाईं ओर मुड़कर 100 मीटर आगे से यूटर्न लेंगे और महमूरगंज-चांदपुर की ओर जाएंगे।

विज्ञापन

यह व्यवस्था सोमवार से लागू करने की तैयारी है। इसे 15 दिन के ट्रायल पर लागू किया जाएगा। हालत ठीक रहे तो इसे स्थायी कर दिया जाएगा। फुलवरिया फोरलेन शुरू होने के बाद बीएचयू और अमरा अखरी बाईपास जाने के लिए लोग इसी रास्ते का ज्यादा उपयोग कर रहे हैं। इससे इस मार्ग पर वाहनों का दबाव बहुत ज्यादा बढ़ गया है।

विज्ञापन

हालत यह है कि मंडुवाडीह चौराहा रोजाना कुछ घंटों के अंतराल पर जाम की जद में रहता है। हालांकि लोक निर्माण विभाग लहरतारा से रवींद्रपुरी तक रास्ते को फाेरलेन कर रहा है। कुछ हद तक चौड़ा होने के बाद भी इस मार्ग पर जाम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इसे देखते हुए ट्रैफिक विभाग और लोक निर्माण विभाग अब संयुक्त प्रयास में जुटा है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता केके सिंह के मुताबिक इस मार्ग पर प्रस्तावित फ्लाइओवर के निर्माण तक यह व्यवस्था लागू रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

चौराहे के दोनों ओर 100 मीटर आगे से यूटर्न

ट्रैफिक पुलिस और लोक निर्माण विभाग की संयुक्त योजना के अनुसार लहरतारा से ककरमत्ता पुल की तरफ मंडुवाडीह चौराहे से दोनों और 100 मीटर पर यूटर्न बनाया जाएगा। इस कारण महमूरगंज और चांदपुर की ओर से आने वाले वाहन सीधे न जाकर घूमकर जाएंगे। अधिकारियों के मुताबिक इससे जाम नहीं लगेगा।

बंद हो जाएगी ट्रैफिक लाइट

यूटर्न व्यवस्था लागू होने के बाद से इस मार्ग पर ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। महमूरगंज और चांदपुर वाले मार्ग पर लगी ट्रैफिक लाइटें बंद हो जाएंगी। इसके बाद यह लाइटें लहरतारा और ककरमत्ता मार्ग पर ही देखने को मिलेंगी।


 

इस मार्ग का निरीक्षण किया गया है। चौराहे के दोनों और यूटर्न का स्थान चिह्नित कर लिया गया है। इस स्थान को थोड़ा और चौड़ाकर बैरिकेडिंग की जाएगी। - राजेश कुमार पांडेय, एडीसीपी ट्रैफिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed