फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi mall firing murder accused threaten earlier before

वाराणसी के मॉल में फायरिंग: हत्यारोपी ने कहा था ... बता देना छह गोलियां उतार देंगे सीने में

Fri, 02 Nov 2018 10:37 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 02 Nov 2018 10:37 AM IST
विज्ञापन
varanasi mall firing murder accused threaten earlier before
वाराणसी के मॉल में फायरिंग - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के जेएचवी मॉल में ताबड़तोड़ फायरिंग मामले में सनसनीखेज खुलासा है। इस वारदात को प्रेम प्रसंग के कारण अंजाम दिया गया। मॉल में ब्रांडेड कपड़ों और जूतों के शोरूम में काम करने वाले प्रशांत अग्रहरि और हत्यारोपी काशी विद्यापीठ के छात्र आलोक उपाध्याय के बीच दो दिन पहले नदेसर में भी झगड़ा हुआ था। दरअसल, आलोक की प्रेमिका प्रशांत के साथ ही काम करती थी।
विज्ञापन


आलोक का कहना था कि प्रशांत ने उसकी प्रेमिका से बदसलूकी की। एक महीने पहले प्रेमिका को नौकरी तक छोड़नी पड़ी। इसी वजह से आलोक प्रशांत से बदला लेना चाहता था। कैंट पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि विद्यापीठ चौराहा पर एक हफ्ते पहले भी प्रशांत को आलोक ने अपने साथियों के साथ धमकाया था।
विज्ञापन


बुधवार, दोपहर जब मॉल स्थित शोरूम में आलोक पहुंचा तो उसने सबसे पहले प्रशांत के बारे में पूछताछ की। आलोक ने शोरूम में मौजूद कर्मचारियों से कहा कि प्रशांत को बता देना कि उसके सीने में छह गोली उतार देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हुई धरापकड़ी और तड़तड़ाने लगी गोलियां

varanasi mall firing murder accused threaten earlier before
इसी बीच एक ने पिस्टल निकाली तो शोरूम में मौजूद हर्षित तिवारी सहित अन्य लोगों ने  शोर मचा दिया। इस पर अगल-बगल के शोरूम में काम करने वाले कर्मचारियों ने पिस्टल निकालने वाले को दबोच कर पीटने लगा। इस पर युवक के साथी ने पिस्टल निकाल कर ताबड़तोड़ फायरिंग कर मैगजीन खाली कर दी।

अंधाधुंध फायरिंग में गोपी कन्नौजिया (25) और सुनील (42) की मौत हो गई वहीं फायरिंग में चंदन शर्मा (31) और विशाल सिंह (26) घायल हुए हैं। । गोपी एक अन्य शोरूम में सेल्समैन और शिवपुर निवासी सुनील एक शोरूम का टेलर बताया गया है।

वहीं, घायल गाय घाट निवासी चंदन शर्मा एक घड़ी शोरूम का मैनेजर और बाबापुर गोराईं निवासी विशाल कपड़े के शोरूम का सेल्समैन है। चंदन को कमर के नीचे और विशाल की बाईं जांघ पर गोली लगी है।  हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच सहित 12 टीमें लगाई गई हैं। घटना के दूसरे दिन गुरुवार को पुलिस ने फरार आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। 
 

हॉस्टल से आरोपी फरार, इंस्पेक्टर और चौकी इंचार्ज पर गिरी गाज

varanasi mall firing murder accused threaten earlier before
घटना के बाद वाराणसी एसएसपी ने इंस्पेक्टर कैंट राजीव रंजन उपाध्याय और नदेसर चौकी प्रभारी प्रदीप यादव को लाइन हाजिर कर दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मॉल में आठ से नौ राउंड फायरिंग हुई है। मॉल को खाली कराकर सीसी कैमरे का डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर, मौके से मिली देसी पिस्टल और बाहर खड़ी लावारिस बाइक को पुलिस ने कब्जे में लिया है।

पिस्टल लेकर तीनों युवक कैसे गए, इस बारे में मॉल के सिक्योरिटी अफसर और गार्ड्स से कैंट थाने में पूछताछ की है। गुरुवार को कैंट थाने में मॉल की सुक्षा में लग कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। मॉल के बाहर, इंट्री और एक्जिट गेट पर महिला-पुरुष सिक्योरिटी गार्ड मेटल डिटेक्टर के साथ ही मॉल में आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति की मैनुअल तलाशी भी लेते हैं।

बावजूद इसके नशे में धुत तीन युवकों के दो अवैध पिस्टल लेकर मॉल के भीतर प्रवेश करने पर सवाल उठ रहे हैं। सभी का कहना था कि मॉल प्रबंधन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही बरती गई है। 
 

दूसरों की दुश्मनी में निर्दोषों की जान गई

varanasi mall firing murder accused threaten earlier before
सड़क पर शव रख कर विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
मॉल में अंधाधुंध फायरिंग में दो निर्दोषों की जान चली गई। मारे गए गोपी और सुनील का हमलावरों से कोई विवाद नहीं था। पांडेयपुर निवासी गोपी मॉल के एक शोरूम में सेल्समैन था। तीन भाइयों में सबसे छोटा गोपी अविवाहित था। वहीं, शिवपुर निवासी सुनील एक शोरूम में टेलर था। सुनील की शादी हो गई है और छोटे बच्चे हैं। बीएचयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचे गोपी और सुनील के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। दोनों के परिजनों का कहना था कि आखिर गोपी और सुनील का क्या कसूर था।
 

बनारस का एक भी मॉल सुरक्षित नहीं

varanasi mall firing murder accused threaten earlier before
 जेएचवी मॉल में दिनदहाड़े गोलीबारी और दोहरे हत्याकांड ने बता दिया है कि शहर में मॉल्स की सुरक्षा व्यवस्था लचर है और ये अनट्रेंड गार्ड्स के भरोसे है। वे यहां आने जाने वालों की चेकिंग के नाम पर महज खाना पूर्ति करते हैं। जेएचवी के अलावा शहर में आईपी सिगरा, भेलूपुर स्थित आईपी विजया और लक्सा स्थित पीडीआर मॉल है।

इनमें चेकिंग के लिए डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर लगा है, मगर वहां तैनात गार्ड भी जांच के नाम पर महज खानापूर्ति करते हैं। आईपी सिगरा मॉल पर आने वालों की बुधवार की रात जांच की जा रही थी। गार्ड आने वालों को रोककर उनके सामान की जांच कर रहा था। पीडीआर माल में मुख्य द्वार पर तैनात गार्ड एक किनारे बैठा हुआ था। उसके सामने कई लोग अंदर आए, मगर उसने उनकी जांच की जहमत नहीं उठाई। ऐसा ही हाल आईपी विजया में भी रहा। 
 

व्यापारियों ने दी बनारस बंद की चेतावनी

जेएचवी मॉल में बुधवार को दिन दहाड़े फायरिंग की घटी घटना को लेकर व्यापारियों ने बनारस बंद करने की चेतावनी दी है। वाराणसी नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव सिंह बिल्लू ने कहा कि घटना ने यह साबित करती है कि अपराधियों के हौसले सातवें आसमान पर हैं। गुरुवार को एक आपात बैठक बुलाकर आगे संघर्ष की रणनीति बनाई जाएगी। महानगर उद्योग व्यापार समिति के अध्यक्ष प्रेम मिश्रा ने कहा कि जिस शहर में हर पंद्रह दिन पर मुख्यमंत्री और हर तीन महीने में प्रधानमंत्री आ रहे हों वहां दिन दहाडे़ इस तरह की घटना बताती है कि किस तरह अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed