लाकडॉउन के बीच प्रशासन की व्यापार मंडल से अपील, इस तरह सड़कों पर राशन वालों की भीड़ हो सकती है गायब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदेशानुसार देश भर में आज से 21 दिन के लिए संपूर्ण लॉकडाउन किया गया है। इस दौरान राशन को लेकर सरकार ने निर्देश जारी किए हैं। वाराणसी में भी राशन और किराना की दुकानों को खोलने का समय सुबह 6 से 10 बजे तक हैं। इस समय लोग बाजार से जाकर सब्जी, राशन खरीद सकते हैं। लेकिन जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ज्यादातर ध्यान होम डिलीवरी पर देना चाह रहे हैं। जिलाधिकारी ने व्यापार मंडल को ये सुझाव दिए हैं, जिससे लोग सड़कों पर न आएं और राशन भी उनके घर तक पहुंच जाए।
जो भी होम डिलीवरी करना चाहते है वो अपने व्यापार मंडल को नाम, पता, फोन नंबर और दुकानदार और डिलीवरी मैन के कितने पास चाहिए, किस थाना क्षेत्र और मोहल्ले में होम डिलीवरी करेंगे, इसकी सूचना उपलब्ध करा दें। इनकी होम डिलीवरी शाम 6 बजे तक लागू कराई जाएगी।
जो भी रिटेलर टाटा मैजिक जैसे वाहनों में चलती दुकान के माध्यम से सामान गली मोहल्लों में बिक्री करना चाहते हैं, वो भी अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर व्यापार मंडल को उपलब्ध कराएं। वाहन उनको खुद रखने होंगे। उनके और उनके वाहन के भी पास जारी कराए जाएंगे।
इन 2 व्यवस्थाओं में राशन, जनरल आइटम, फल, सब्जी, दूध, दवाई सब शामिल है। इसमे बड़े छोटे स्टोर, मार्किट चैन भी शामिल हो सकते हैं।
व्यापार मंडल इनकी सूची ADM Civil supply(एडीएम नागरिक आपूर्ति) वाराणसी 9454417031 को व्हाट्सएप्प पर उपलब्ध कराएंगे।
अब धीरे धीरे 2-3 दिनों में रिटेल की दुकानों के खुलने की जगह इन 2 व्यवस्थाओं को ही बढ़ावा दिया जाएगा। इसलिए ज्यादा से ज्यादा छोटे दुकानदार इस व्यवस्था से जुड़ें। हर थाना क्षेत्र में सीमित ही पास जारी हो पाएंगे, इसलिए जो पहले आएंगे वो लाभ पाएंगे।