फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi: Kulhad tea will be available again after 18 years at railway stations

वाराणसी: रेलवे स्टेशनों पर 18 साल बाद फिर मिलेगी कुल्हड़ वाली चाय

Sat, 25 Jun 2022 12:05 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी संवाद न्यूज एजेंसी, वाराणसी
संवाद न्यूज एजेंसी, वाराणसी Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Sat, 25 Jun 2022 12:05 PM IST
सार

प्लास्टिक के उपयोग को कम करने के लिए खादी ग्रामोद्योग आयोग व पूर्वोत्तर मध्य रेलवे के बीच करार हुआ। इसके बाद से यह उम्मीद है कि अब कुल्हड़ वाली चाय का लुफ्त स्टेशनों पर फिर से उठाया जा सकेगा।

विज्ञापन
Varanasi: Kulhad tea will be available again after 18 years at railway stations
दुनिया में मशहूर बनारसी चाय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेल सफर के दौरान 18 साल बाद एक बार फिर रेलवे स्टेशनों पर कुल्हड़ में चाय मिलेगी। खादी ग्रामोद्योग व रेलवे के बीच करार भी हो चुका है। जुलाई में शुरुआत पूर्वोत्तर मध्य रेलवे से होगी।  रेलवे स्टेशन को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए लालू प्रसाद यादव ने अपने रेल मंत्री के कार्यकाल के दौरान कुल्हड़ वाली चाय की शुरुआत की थी। लेकिन प्लास्टिक और पेपर के कप ने चुपके से कुल्हड़ की जगह हथिया ली।

विज्ञापन


अब दोबारा से स्टेशनों पर कुल्हड़ की बिक्री से स्टेशनों को प्लास्टिक मुक्त बनाया जाएगा। जो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक अहम कदम होगा। रेलवे स्टेशन पर कुल्हड़ का प्रयोग होने से कुम्हारों को भी रोजगार के अवसर मिलेंगे। पुरानी परंपरा भी जीवंत होगी। आधुनिकता के दौरान में मिट्टी के बर्तनों व दोना पत्तल का कारोबार खत्म होने के कगार पर था। लेकिन अब खादी ग्रामोद्योग आयोग व रेलवे की पहल से फिर से इसको एक नई दिशा मिलेगी। 
विज्ञापन


40 स्टेशनों पर जल्द शुरू होगी सप्लाई
रेलवे खादी ग्रामोद्योग आयोग विभाग की ओर से देशभर के 400 स्टेशनों पर कुल्हड़ में चाय के साथ ही मिट्टी के ग्लास, प्लेट व दोना पत्तल में खाद्य सामग्री परोसी जाएगी। खादी ग्रामोद्योग आयोग वाराणसी को प्रारंभिक तौर पर पं दीनदयाल जंक्शन समेत कुल 40 स्टेशनों पर आपूर्ति करने की बात हुई है। इसी क्रम में विभाग की ओर से जिले में कुम्हारों के साथ ही दोना पत्तल वाले कारीगरों की सूची तैयार की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे की ओर से अभी 40 स्टेशनों पर मिट्टी के बर्तन के आपूर्ति की बात चल रही है। इससे करीब एक हजार कारीगरों को काम मिलेगा।

- डीएस भाटी, निदेशक खादी ग्रामोद्योग आयोग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed