{"_id":"5d94dfe98ebc3e93a230d080","slug":"varanasi-junction-slipped-17-places-in-cleanliness-ranking-this-condition-of-nearby-stations","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपीः स्वच्छता रैंकिंग में 17 पायदान फिसला वाराणसी जं., आसपास के स्टेशनों का रहा ये हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः स्वच्छता रैंकिंग में 17 पायदान फिसला वाराणसी जं., आसपास के स्टेशनों का रहा ये हाल
Thu, 03 Oct 2019 08:17 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 03 Oct 2019 08:17 AM IST
विज्ञापन
कैंट रेलवे स्टेशन
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वच्छ रेल स्वच्छ भारत के तहत कराए गए सर्वे में वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन की रैंकिंग में लगातार दूसरे साल भी गिरावट जारी है। स्वच्छता और यात्री सुविधाओं में कमियों के चलते इस बार उत्तर रेलवे का यह स्टेशन पिछले सर्वे की तुलना में 17 सीढ़ी फिसलकर 86वें पायदान पर पहुंच गया है। वहीं इस सर्वे ने पूर्वोत्तर रेलवे की उम्मीदों को भी झटका दिया है।
खूबसूरत बिल्डिंग और स्वच्छता के लिए वाहवाही लूट रहे मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन को 272वां स्थान मिला है। खासबात यह है कि स्वच्छता सर्वे के आने से कुछ घंटे पहले मंडुवाडीह को स्वच्छता और सुविधाओं के लिए 5 एस सर्टिफिकेट दिया गया है। राहत की बात यह है कि पूर्वांचल के कई रेलवे स्टेशनों को इस सर्वे में जगह मिली है। स्वच्छता सर्वे के तहत कुल 701 रेलवे स्टेशनों को चुना गया और सीधे पर्यवेक्षण, मूल्यांकन और यात्रियों से फीडबैक के आधार पर स्कोरिंग की गई।
सर्वे टीम ने रेलवे स्टेशन पर पार्किंग, मुख्य प्रवेश द्वार, टिकट काउंटर, यात्री प्रतीक्षालय, फुट ओवरब्रिज और सीढ़ी, पीने का पानी, ओपेन साइटिंग एरिया, वेंडर एरिया, डस्टबिन, जल संचयन, प्रबंधन, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, रेलवे स्टेशन आईएसओ प्रमाण पत्र, रेलवे स्टेशन ग्रीन सर्टिफिकेट, सोलर प्लांट, एलईडी, ग्रीनरी आदि को आधार बनाया। एनएसजी कैटेगरी 611 और एसजी कैटेगरी में 90 स्टेशन शामिल रहे।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन को 68वां रैंक
पीडीडीयू जंक्शन।
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी स्टेशन को कुल एक हजार में 877.33 प्वाइंट मिले। प्रोसेज इवैल्यूवेशन स्कोर 284.38, डायरेक्ट आब्जरवेशन स्कोर 256.45 वहीं सिटिजन फीडबैक स्कोर 286.50 रहा। इस आधार पर उसे 86वां स्थान मिला। जबकि ईसीआर जोन के पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन को 68वां तो वहीं एनसीआर जोन के इलाहाबाद जंक्शन को 82वां स्थान मिला।
आसपास के अन्य रेलवे स्टेशनों की रैंक
2018 की स्वच्छता सर्वे रैंकिंग में वाराणसी जंक्शन को 69वां स्थान मिला था। जबकि 2017 में यह रेलवे स्टेशन 14वें स्थान पर था। वहीं पीडीयू जंक्शन (तत्कालीन मुगलसराय जंक्शन) 22वें स्थान पर था। वहीं 2016 में वाराणसी स्टेशन 63वें पायदान पर था, जबकि पीडीयू जंक्शन की रैंकिंग 74 थी।
आसपास के अन्य रेलवे स्टेशनों की रैंक
- (109) लखनऊ(पूर्वोत्तर रेलवे)
- (150) लखनऊ (उत्तर रेलवे)
- (203) आजमगढ़ (पूर्वोत्तर रेलवे)
- (267) कानपुर सेंट्रल (एनसीआर)
- (272) मंडुवाडीह(पूर्वोत्तर रेलवे)
- (298) सीएसटी मुंबई (सेंट्रल रेलवे)
- (305) जौनपुर(उत्तर रेलवे)
- (313) सुल्तानपुर(उत्तर रेलवे)
- (394) बलिया(पूर्वोत्तर रेलवे)
- (396) वाराणसी सिटी(पूर्वोत्तर रेलवे)
- (404) मिर्जापुर (एनसीआर)
- (432) मऊ जंक्शन (पूर्वोत्तर रेलवे)
- (457) जौनपुर सिटी(उत्तर रेलवे)
- (522) भदोही
2018 की स्वच्छता सर्वे रैंकिंग में वाराणसी जंक्शन को 69वां स्थान मिला था। जबकि 2017 में यह रेलवे स्टेशन 14वें स्थान पर था। वहीं पीडीयू जंक्शन (तत्कालीन मुगलसराय जंक्शन) 22वें स्थान पर था। वहीं 2016 में वाराणसी स्टेशन 63वें पायदान पर था, जबकि पीडीयू जंक्शन की रैंकिंग 74 थी।
कहीं इसलिए तो नहीं मिले कम नंबर
वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन खासकर मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन के स्वच्छता सर्वेक्षण रैंकिंग में फिसलने पर अधिकारियों के साथ-साथ इससे जुड़ी संस्थाओं में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। जहां कैंट रेलवे स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों की वजह से कुछ प्लेटफार्मो पर यात्री सुविधाओं की खस्ता हालत को इसके लिए कारण बताया गया तो वहीं मंडुवाडीह में रेल हार्वेस्टिंग सिस्टम, कूड़ा निस्तारण के कुछ मानकों में कमी की संभावना जताई जाती रही। हालांकि सर्वे की आई विस्तृत रिपोर्ट के अध्ययन के बाद ही असल कारण पता चल पाएगा।
‘हमने बेहतर काम किया और वह दिखाई भी दे रहा है। कहां कमी रह गई यह सर्वे रिपोर्ट के अध्ययन के बाद ही स्पष्ट होगा। कमियों को दूर किया जाएगा। ’विजय पंजियार, डीआरएम, पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल
‘रैंकिंग जरूर कम हुई है पर स्वच्छता में हम पहले से बेहतर हुए हैं। यात्री सुविधाओं में भी विस्तार हुआ है। उम्मीद है कि अगले सर्वे में हमारी रैंकिंग काफी अच्छी होगी। ’ आनंद मोहन, स्टेशन निदेशक, कैंट रेलवे स्टेशन