फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi: JE of Irrigation Department suspended for commenting on PM Modi

वाराणसी: पीएम मोदी पर टिप्पणी करने पर सिंचाई विभाग का जेई निलंबित, सरकार की नीतियों के विरोध का आरोप 

Sat, 12 Sep 2020 09:37 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 12 Sep 2020 09:37 PM IST
विज्ञापन
Varanasi: JE of Irrigation Department suspended for commenting on PM Modi
सस्पेंड - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने और सरकार की नीतियों की आलोचना करने वाले सिंचाई विभाग के नलकूप खण्ड-प्रथम, के अवर अभियंता (यांत्रिक) प्रवीण कुमार को निलंबित कर दिया गया है। डीएम कौशलराज शर्मा ने पुष्टि की।

विज्ञापन


प्रवीण कुमार पर आरोप है कि उन्होंने स्वयं को भावी विधायक के रूप में दर्शाया और बिना सूचना के अपनी ड्यूटी से गायब रहे। उन्होंने अपने फेसबुक वाल पर प्रधानमंत्री के विरुद्ध अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए अमर्यादित टिप्पणी की और सपा के साथ फोटो शेयर किया। फेसबुक पर चकिया विधानसभा के भावी विधायक के रूप में फोटो शेयर करते हुए प्रदेश तथा केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध किया।
विज्ञापन


इसके अलावा बीते 26 अगस्त से बिना सूचना व अवकाश के अपनी ड्यूटी से अनुपस्थित रहने का आरोप है। इसके चलते विभागीय मुख्य अभियंता और जिलाधिकारी ने निलंबन की संस्तुति की थी। जिसके आधार पर प्रमुख अभियंता (यांत्रिक) देवेन्द्र अग्रवाल ने शनिवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही प्रवीण कुमार के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति करते हुए निलंबन की अवधि में उन्हें मेरठ कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि इस इसके पहले भी प्रवीण पर सिगरा थाने तक एक ठेकेदार से मारपीट का मामला पहुंचा था। खुफिया विभाग इस प्रकरण की जांच कर अपनी रिपोर्ट शासन को भेजी थी। जिसके आधार पर कार्रवाई हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed