फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi In BJP's booth empowerment campaign Deputy CM Keshav Prasad Maurya said Akhilesh Yadav will wait for 25 years

वाराणसी: भाजपा के बूथ सशक्तिकरण अभियान में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा- 25 साल इंतजार करें अखिलेश यादव

Wed, 08 Jun 2022 10:22 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी।
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी। Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 08 Jun 2022 10:22 PM IST
सार

रोहनिया स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर आयोजित कार्यशाला में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जब तक किसी राजनीतिक दल के पास मजबूत कार्यकर्ताओं की फौज नहीं रहेगी, वह सरकार नहीं बना सकता है।

विज्ञापन
Varanasi In BJP's booth empowerment campaign Deputy CM Keshav Prasad Maurya said Akhilesh Yadav will wait for 25 years
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बूथ सशक्तिकरण कार्यक्रम से पहले मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आजमगढ़ व रामपुर उपचुनाव की दोनों सीटें भाजपा जीत रही है। पार्टी की लोकप्रियता से अखिलेश यादव बौखला गए हैं। उनको अभी 25 साल तक इंतजार करना पड़ेगा।

विज्ञापन


नुपुर शर्मा पर कार्रवाई के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी के निर्णय पर कुछ कहना उचित नहीं है। किसी को भी कानून व्यवस्था खराब करने का अधिकार नहीं है। अगर कोई कानून व्यवस्था में खलल डालने का प्रयास करेगा तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सरकार आम जनता के हितों को ध्यान में रखकर काम कर रही है।
विज्ञापन


भाजपा के बूथ सशक्तिकरण अभियान में बुधवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि संगठन हमेशा सरकार से बड़ा होता है। सशक्त बूथ कई बार चुनाव की रणनीति ही बदल देता है। रोहनिया स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर आयोजित कार्यशाला में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जब तक किसी राजनीतिक दल के पास मजबूत कार्यकर्ताओं की फौज नहीं रहेगी, वह सरकार नहीं बना सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि आप सभी लोग सौभाग्यशाली हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनाव संचालन की महत्वपूर्ण भूमिका में रहने का अवसर मिलता है। बूथ सशक्तिकरण अभियान वाराणसी संसदीय क्षेत्र में निश्चित रूप से समय से पहले पूरा कर लिया जाएगा।

कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा संगठन की विशिष्ट कार्य संस्कृति का सबसे महत्वपूर्ण भाग बूथ आधारित संगठनात्मक संरचना को मजबूत करना है। इसके बाद चुनावों में विपक्षी दलों पर बढ़त बनाकर जीत दर्ज करना है। जब तक प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं की एक मजबूत श्रृंखला संगठन की रणनीति के क्रियान्वयन के लिए उपस्थित नहीं रहेगी, तब तक किसी राजनीतिक दल को चुनाव में अपेक्षित सफलता नहीं मिल सकती।

कार्यशाला के द्वितीय सत्र में विधानसभा वार बूथों की ग्रेडिंग कर तीन श्रेणियों में बांटकर कार्यकर्ताओं को बूथ आवंटित किया गया। इससे पहले जिला मीडिया प्रभारी श्रीनिकेतन मिश्र ने कार्यशाला के शुरुआत में डिजिटल प्रजेंटेशन कर एप आधारित अभियान की जानकारी दी।

कार्यशाला में स्वागत संबोधन जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, धन्यवाद ज्ञापन महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय तथा संचालन जिला महामंत्री प्रवीण सिंह गौतम एवं महानगर महामंत्री राहुल सिंह ने किया। इस दौरान स्टांप मंत्री रविंद्र जायसवाल, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, टी. राम, सौरभ श्रीवास्तव, पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री सुशील त्रिपाठी, नवीन कपूर, जगदीश त्रिपाठी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed