{"_id":"62b6ab1d4fd89c61c968a530","slug":"varanasi-help-desk-of-shri-kashi-vishwanath-temple-will-open-in-other-states","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी : श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के दूसरे राज्यों में खुलेंगी हेल्प डेस्क ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी : श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के दूसरे राज्यों में खुलेंगी हेल्प डेस्क
Sat, 25 Jun 2022 11:58 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Sat, 25 Jun 2022 11:58 AM IST
सार
विशेष क्षेत्र विकास परिषद की दसवीं बोर्ड बैठक में बजट पास कर यह निर्णय लिया है। इसका उद्देश्य लोगों को और अधिक सुविधा मुहैया कराना है।
विज्ञापन
श्री काशी विश्वनाथ धाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर का हेल्प डेस्क दूसरे राज्यों में खुलेंगी। यह प्रस्ताव श्री काशी विश्वनाथ विशेष क्षेत्र विकास परिषद की 10वीं बोर्ड बैठक में पास हुआ। इसमें वर्ष 2022-23 का बजट भी पास किया गया। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बोर्ड की कार्यवाही शुरू की। तय हुआ कि दूसरे राज्यों में हेल्प डेस्क के रूप में स्थान दिया जाएगा। इसके लिए न्यूनतम किराए पर शासन से अन्य राज्यों को भेजने का प्रस्ताव पास किया गया।
विज्ञापन
बैठक में धाम निर्माण के दौरान विस्थापित हुए दुकानदारों को दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया का प्रस्ताव रखा गया। इसमें शीघ्र दुकान आवंटन किया जाना है। बोर्ड के आगामी संचालन के लिए अनुभाग वार संगठनात्मक ढांचे की प्रक्रिया शासन से अनुमोदित कराई जानी है। इसके बाद परिषद में कुशल व्यक्तियों को रखकर संचालन कराया जाएगा। परिषद के अन्य भवन एवं भूमि के व्यावसायिक उपयोग के लिए शासन से अनुमोदन का प्रस्ताव रखा। परिषद में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों का संचालन इवेंट मैनेजिंग संस्था इंपैनल्ड से कराने का प्रस्ताव दिया गया।
विज्ञापन
धाम में बाबा से संबंधित महत्वपूर्ण वस्तुओं के लिए स्टोर, एक्सक्लूसिव शोरूम बनाए जाने का प्रस्ताव पास किया गया। व्यावसायिक परिसंपत्तियों को संचालन के लिए तैयार की गई निविदाओं का शासन के अनुमोदन के बाद कार्ययोजना प्रस्तुत की गई। इसमें कई व्यावसायिक उपयोग की संपत्तियों का अनुमोदन शासन स्तर से प्राप्त हो चुका है। वर्ष 2022-23 का बजट पर परिचर्चा की गई। इसमें आय 112 करोड़ ( परियोजना के लिए धनराशि को सम्मिलित करते हुए) और व्यय 91 करोड़ है। बैठक की शुरुआत अनुपालन आख्या से हुई। इसमें प्रगति पर भी चर्चा की गई। बैठक में जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन