{"_id":"5fc869800e7ba1580110555c","slug":"varanasi-graduate-teacher-mlc-election-bundling-for-counting-of-votes-started-in-pahadia-mandi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्नातक शिक्षक एमएलसी चुनाव: पहड़िया मंडी में मतगणना के लिए बंडल बनाने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्नातक शिक्षक एमएलसी चुनाव: पहड़िया मंडी में मतगणना के लिए बंडल बनाने का काम शुरू
Thu, 03 Dec 2020 09:58 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 03 Dec 2020 09:58 AM IST
विज्ञापन
पहड़िया मंडी में मतगणना शुरू।
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पहड़िया मंडी में मतगणना की तैयारी शुरू हो गई है। सभी मतपत्रों के 25-25 के बंडल बनाए जा रहे हैं। सभी बंडलों का मिश्रण किया जाएगा। इसके बाद एक-एक हजार मतपत्रों को काउंटिंग टेबल पर भेजा जाएगा। जिसके बाद काउंटिंग शुरू होगी। सुबह 8 बजे से ही मतपत्रों के बंडल बनाने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
लगातार अनाउंस किया जा रहा है। वरीयता के वोट को गिनने में 2 दिन का समय लग जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि शिक्षक एमएलसी का चुनाव परिणाम आज आ जाएगा। जबकि स्नातक एमएलसी का चुनाव परिणाम कल तक आएगा।
विज्ञापन
कमिश्नर दीपक अग्रवाल और डीएम कौशल राज शर्मा की देखरेख में बंडल बनाया जा रहा है। डबल लॉक में रखे मतपत्रों को पुलिस की निगरानी में काउंटिंग टेबल तक पहुंचाया जा रहा है। अधिकारियों की मौजूदगी में इन मतपत्रों की पेटिकाओं को खोला जा रहा है इसके बाद बंडल बनाने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos
सुबह ही पहड़िया मंडी को छावनी में तब्दील कर दिया। हर आने जाने वाले की जांच की जा रही है। बगैर पास धारकों को मतगणना स्थल के आसपास खड़े होने की भी इजाजत नहीं दी गई है।