{"_id":"5e0789158ebc3e87d87ebd89","slug":"varanasi-gold-robbery-accused-police-man-sacked-from-police-job","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसीः सोना लूट का आरोपी सिपाही पुलिस की नौकरी से बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसीः सोना लूट का आरोपी सिपाही पुलिस की नौकरी से बर्खास्त
Sat, 28 Dec 2019 10:25 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sat, 28 Dec 2019 10:25 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
26 दिसंबर 2014 को चौक थाना क्षेत्र में सोना लूट के आरोपी सिपाही गिरजेश कुमार सिंह को शनिवार को पुलिस की नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया। प्रकरण के अनुसार, चौक क्षेत्र में सोना लूटा गया था। मुकदमे की विवेचना के दौरान सिपाही गिरजेश कुमार सिंह का नाम आया तो उसे 14 जनवरी 2015 को गिरफ्तार कर लूट का माल बरामद करने के बाद जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विभागीय जांच में सामने आया कि अभियुक्त आरक्षी गिरजेश कुमार सिंह की वारदात में संलिप्तता थी। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने इस संबंध में शनिवार को बताया कि आरोपी सिपाही ने पुलिस जैसे अनुशासित बल में रहते हुए घृणित एवं निंदनीय कार्य किया। आरोपी सिपाही लूट/डकैती जैसी वारदात में शामिल रहा।
विज्ञापन
यह कार्य सामाजिक तौर पर पुलिस जैसे अनुशासित बल के लिए घृणित और निंदनीय है। सिपाही ने अपनी लापरवाही, अनुशासनहीनता, अपराधिक कृत्य और दायित्य के लोप के साथ आमजन में पुलिस बल की छवि को शून्यता पर लाकर रक्षक होते हुए भक्षक का कार्य किया, यह एक गम्भीर कदाचार है। इसलिए पर्याप्त साक्ष्य के आधार पर सिपाही गिरिजेश को पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।
विज्ञापन