फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi girl student rape case: Accused sweeper sent to jail Police commissioner constituted SIT for investigation

छात्रा से दुष्कर्म का मामला: आरोपी सफाईकर्मी भेजा जेल, पुलिस कमिश्नर ने गठित की एसआईटी, लगेगा रासुका

Sat, 27 Nov 2021 06:18 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 27 Nov 2021 06:18 PM IST
सार

वाराणसी के एक प्रतिष्ठित स्कूल में कक्षा तीन की छात्रा से सफाईकर्मी ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आयुक्त ने इस मामले में एसआईटी गठित की है।

विज्ञापन
Varanasi girl student rape case: Accused sweeper sent to jail Police commissioner constituted SIT for investigation
पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के लहरतारा स्थित स्कूल में कक्षा तीन की छात्रा के संग हुई दरिंदगी मामले में पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश ने एसआईटी गठित कर दी है। जांच का नेतृत्व डीसीपी वरुणा जोन विक्रांत वीर करेंगे। आरोपी पर रासुका (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) लगाया जाएगा। वहीं घटना के दूसरे दिन शनिवार को स्कूल के बाहर सन्नाटा पसरा रहा। 

विज्ञापन


पुलिस आयुक्त के अनुसार एसआईटी में डीसीपी वरुणा, एडीसीपी वरुणा प्रबल प्रताप सिंह, एसीपी चेतगंज अनिरुद्ध कुमार, सिगरा थाना प्रभारी निरीक्षक बैजनाथ सिंह, महिला थाना प्रभारी निरीक्षक सावित्री देवी और महिला थाने की उप निरीक्षक अनिता चौहान शामिल हैं।
विज्ञापन


मामले की जांच करते हुए यह टीम एसआईटी की रिपोर्ट देगी। सिगरा थाने की पुलिस ने आरोपी सफाईकर्मी अजय कुमार उर्फ सिंकू को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। शुक्रवार की दोपहर आरोपी ने वॉशरूम में कक्षा तीन की छात्रा के संग दरिंदगी की थी। इस घटना से अभिभावकों में स्कूल प्रबंधन के खिलाफ काफी आक्रोश और उबाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Varanasi girl student rape case: Accused sweeper sent to jail Police commissioner constituted SIT for investigation
पुलिस की गिरफ्त में दुष्कर्म का आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

पुलिस अभिरक्षा में पेशी पर आए आरोपी की कचहरी में पिटाई
आरोपी अजय कुमार उर्फ सिंकू की शनिवार को कचहरी में पेशी के दौरान अधिवक्ताओं ने पिटाई कर दी। इस दौरान सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों ने किसी तरह अधिवक्ताओं के चंगुल से आरोपी को बचाया। घटना के बाद कचहरी में कुछ देर के लिए अफरा तफरी का माहौल रहा। मौके पर उच्चाधिकारियों के पहुंचने पर मामला शांत हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed