छात्रा से दुष्कर्म का मामला: आरोपी सफाईकर्मी भेजा जेल, पुलिस कमिश्नर ने गठित की एसआईटी, लगेगा रासुका
वाराणसी के एक प्रतिष्ठित स्कूल में कक्षा तीन की छात्रा से सफाईकर्मी ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आयुक्त ने इस मामले में एसआईटी गठित की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के लहरतारा स्थित स्कूल में कक्षा तीन की छात्रा के संग हुई दरिंदगी मामले में पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश ने एसआईटी गठित कर दी है। जांच का नेतृत्व डीसीपी वरुणा जोन विक्रांत वीर करेंगे। आरोपी पर रासुका (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) लगाया जाएगा। वहीं घटना के दूसरे दिन शनिवार को स्कूल के बाहर सन्नाटा पसरा रहा।
पुलिस आयुक्त के अनुसार एसआईटी में डीसीपी वरुणा, एडीसीपी वरुणा प्रबल प्रताप सिंह, एसीपी चेतगंज अनिरुद्ध कुमार, सिगरा थाना प्रभारी निरीक्षक बैजनाथ सिंह, महिला थाना प्रभारी निरीक्षक सावित्री देवी और महिला थाने की उप निरीक्षक अनिता चौहान शामिल हैं।
मामले की जांच करते हुए यह टीम एसआईटी की रिपोर्ट देगी। सिगरा थाने की पुलिस ने आरोपी सफाईकर्मी अजय कुमार उर्फ सिंकू को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। शुक्रवार की दोपहर आरोपी ने वॉशरूम में कक्षा तीन की छात्रा के संग दरिंदगी की थी। इस घटना से अभिभावकों में स्कूल प्रबंधन के खिलाफ काफी आक्रोश और उबाल है।
पुलिस अभिरक्षा में पेशी पर आए आरोपी की कचहरी में पिटाई
आरोपी अजय कुमार उर्फ सिंकू की शनिवार को कचहरी में पेशी के दौरान अधिवक्ताओं ने पिटाई कर दी। इस दौरान सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों ने किसी तरह अधिवक्ताओं के चंगुल से आरोपी को बचाया। घटना के बाद कचहरी में कुछ देर के लिए अफरा तफरी का माहौल रहा। मौके पर उच्चाधिकारियों के पहुंचने पर मामला शांत हुआ।