फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi girl child student rape case: parents anger over school management out of school

वाराणसी में बच्ची से दरिंदगी का मामला: स्कूल प्रबंधन पर अभिभावकों का फूटा गुस्सा, सैकड़ों की संख्या में पहुंचे

Mon, 29 Nov 2021 12:03 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 29 Nov 2021 12:03 PM IST
विज्ञापन
Varanasi girl child student rape case: parents anger over school management out of school
स्कूल के बाहर अभिभावकों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में लहरतारा स्थित एक स्कूल में शुक्रवार को कक्षा तीन की बच्ची संग दरिंदगी में आरोपी को भले ही जेल भेज दिया गया है, लेकिन अभिभावकों का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को विद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह की वजह से अवकाश रहा। जैसे ही सोमवार को विद्यालय खुला अभिभावकों का गुस्सा फूट पड़ा। सुबह 7 बजे से ही सैकड़ों अभिभावकों की भीड़ विद्यालय गेट पर उमड़ पड़ी। उनकी विद्यालय प्रबंधन से जमकर नोकझोंक हुई। अभिभावकों ने प्रबंधन के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। 

विज्ञापन


रोज की तरह सोमवार को भी विद्यालय में बच्चे पढ़ाई करने पहुंचे थे। बच्चों के अंदर जाते ही अभिभावकों की भीड़ विद्यालय गेट के बाहर उमड़ पड़ी। अभिभावकों ने विद्यालय में बच्चों की सुरक्षा में लापरवाही बरतने, ध्यान न देने का आरोप लगाया। उधर, भीड़ बढ़ती देख विद्यालय का गेट को बंद कर दिया गया था। थोड़ी देर बाद बाहर आई एडमिनिस्ट्रेटर ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग नहीं माने। अभिभावकों को पहले अंदर नहीं जाने दिया गया। बाद में बच्चों के आईडी कार्ड देखकर उन्हें अंदर ले जाया गया। जहां उन्होंने जमकर भड़ास निकाली। 
विज्ञापन


घंटों चली बहस, नतीजा कुछ नहीं
विद्यालय गेट के बाहर और अंदर घंटों चली बहस के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकल सका। विद्यालय के चेयरमैन ने परिसर में बच्चों की सुरक्षा का भरोसा दिलाया, लेकिन अभिभावकों ने सात सूत्रीय एजेंडा सौंपा। नैतिकता के आधार पर प्रधानाचार्य का इस्तीफा मांगा। इसके अलावा घटना के बाद स्वर्ण जयंती समारोह मनाने के लिए खेद प्रकाशन, विद्यालय में तैनात सभी कर्मचारियों का सत्यापन, नियमित सीसीटीवी की निगरानी, गर्ल्स वॉशरूम में महिला कर्मचारी की तैनाती, वॉशरूम के खाली होने और भरे होने का बोर्ड लगाने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

उनका कहना था कि स्कूल आने के बाद बच्चों के देखरेख, सुरक्षा आदि की जिम्मेदारी स्कूल प्रबंधन की होती है। निश्चित ही इस घटना में जिस तरह से लापरवाही बरती गई है, उससे वह ठीक नहीं है। हालांकि इस दौरान बार-बार स्कूल प्रबंधन की ओर से आरोपी पर कार्यवाही और भविष्य में इस तरह की घटना ना होने की दुहाई दी जाती रही लेकिन अभिभावकों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed