फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Ganga Aarti time changed after 26 years

वाराणसी में 26 साल बाद बदला गंगा आरती का समय, दोपहर में हुई आरती

Tue, 08 Aug 2017 02:25 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 08 Aug 2017 02:25 PM IST
विज्ञापन
Varanasi Ganga Aarti time changed after 26 years
दोपहर में हुई आरती देखने बड़ी संख्या में लोग जुटे - फोटो : अमर उजाला

चूड़ामणि योग में लगे खंड चंद्रग्रास के चलते सोमवार को धर्म नगरी काशी में गंगा आरती दिन में ही कर ली गई। दशाश्वमेध घाट और शीतला घाट पर गंगा आरती चंद्रग्रहण का सूतक लगने से पहले दोपहर 12:40 बजे आरंभ हुई।

विज्ञापन


नेपाली तीर्थ पुरोहितों ने गंगा तट पर सविधि पूजन केबाद संगीतमय गुग्गुल दशांग और कपूर से महाआरती की। तीर्थ पुरोहितों के अनुसार निर्णय सिंधु, ज्योतिष संग्रह, मुहूर्त चिंतामणी में दिए गए समाधान के आधार पर काशी के इतिहास में 26 वर्ष बाद गंगा आरती की रस्म दिन में पूरी कराई गई।
विज्ञापन


1991 में पहली बार दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती शुरू हुई थी। रात को 10:52 बजे चंद्रग्रहण लगने से वैदिक रीति के अनुसार नौ घंटा पूर्व दोपहर 1:52 बजे सूतक काल लग गया। सूतक लगने के साथ ही दुर्गा मंदिर, संकट मोचन मंदिर, मानस मंदिर समेत अन्य प्रमुख मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पौराणिक मान्यता के अनुसार ग्रहण से पूर्व देवालयों के कपाट बंद होने की परंपरा है। इसे देखते हुए  दशाश्वमेध घाट पर होने वाली विश्व प्रसिद्ध दैनिक गंगा आरती भी सूतक काल से पहले कराई गई।

गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्र ने बताया कि मंगलवार से  दशाश्वमेध घाट पर होने वाली गंगा आरती अपने निर्धारित समय से ही प्रारंभ होगी। आरती के मौके पर आशीष तिवारी, हनुमान यादव एवं सुरजीत कुमार सिंह उपस्थित रहे।


इसी तरह शीतला घाट पर भी गंगा आरती सूतक काल से पहले कराई गई। गंगोत्री सेवा समिति की ओर से शीतला घाट पर गंगा आरती सूतक काल से पहले कराई गई। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष पं किशोरी रमन दुबे, बाबू महाराज और दिनेश शंकर दुबे समेत तमाम वैदिक विद्वान उपस्थित थे। अस्सी घाट पर भी गंगा आरती दोपहर में कराई गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed