{"_id":"610228e28ebc3e0940293e3e","slug":"varanasi-forecast-update-today-rainy-day-temperature-decrease-people-relief-from-humidity-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मौसम अपडेट: लगातार बारिश से तापमान में गिरावट, बूंदाबांदी से हुई दिन की शुरुआत, जानें कैसा रहेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम अपडेट: लगातार बारिश से तापमान में गिरावट, बूंदाबांदी से हुई दिन की शुरुआत, जानें कैसा रहेगा मौसम
Thu, 29 Jul 2021 09:34 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 29 Jul 2021 09:34 AM IST
सार
बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव हो गया है। सफाई न होने से सीवर भी ओवरफ्लो हो रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आज भी बारिश हो सकती है। साथ ही अगले कुछ दिनों तक अच्छी बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
मौसम वाराणसी।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
वाराणसी में पिछले दिनों से हर दिन हो रही बारिश ने उमस और गर्मी से राहत दी है। साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मानसून की झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं। गुरुवार को भी बादल छाए हुए हैं और सुबह से ही हल्की बारिश हो रही है। वहीं, झमाझम बारिश ने नगर निगम की भी पोल खोल रखी है।
विज्ञापन
बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव हो गया है। सफाई न होने से सीवर भी ओवरफ्लो हो रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आज भी बारिश हो सकती है। साथ ही अगले कुछ दिनों तक अच्छी बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
वहीं तापमान भी आज अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस रहेगा, वहीं न्यूनतम 28 डिग्री से. रहेगा। बारिश की वजह से मौसम सुहावना होने की वजह से लोग अब उमस से राहत महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन