फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi fog many trains flights also affected lates

कोहरे का रेलवे-हवाई उड़ानों पर कहर, आठ घंटे देर से आईं कई ट्रेनें, आधा दर्जन उड़ानें भी प्रभावित

Wed, 18 Dec 2019 12:13 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 18 Dec 2019 12:13 PM IST
विज्ञापन
Varanasi fog many trains flights also affected lates
कोहरे की वजह से ट्रेनें और विमान सेवा प्रभावित। - फोटो : अमर उजाला।

कोहरे के कारण ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होने लगा है। सुबह की ट्रेनें दोपहर तो शाम की ट्रेन रात में कैंट रेलवे स्टेशन पहुंच रही है। मंगलवार को मुजफ्फरपुर से मंडुवाडीह के बीच चलने वाली मंडुवाडीह एक्सप्रेस आठ घंटे विलंब से कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंची।

विज्ञापन


बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस साढ़े छह घंटे, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस पांच घंटे, मरुधर एक्सप्रेस चार घंटे, पंजाब मेल तीन घंटे, दून एक्सप्रेस व नीलांचल एक्सप्रेस दो-दो घंटे विलंब से कैंट रेलवे स्टेशन पहुंची। इससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वेबसाइट पर ट्रेनों की स्थिति काफी देर बाद अपडेट होने के कारण ट्रेनों की लोकेशन लेने में यात्रियों के परिजनों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन


ट्रेनों की लेटलतीफी जारी, यात्री हो रहे परेशान
चंदौली जिले में भी ठंड और कोहरे की वजह से ट्रेनों के निरस्त होने और लेट होने का सिलसिला जारी है। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को भी अप और डाउन की एक दर्जन ट्रेनें निरस्त रही वहीं राजधानी सहित अन्य महत्वपूर्ण ट्रेनें घंटो देरी से आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

आधा दर्जन उड़ानें भी प्रभावित
कोहरे और खराब मौसम के चलते उड़ाने भी प्रभावित हुईं। मंगलवार को विमान बाबतपुर एयरपोर्ट पर एक घंटे से लेकर चार घंटे तक देरी से पहुंचे। नई दिल्ली से वाराणसी आने वाला स्पाइसजेट का विमान एसजी 298 व एसजी 2538 एक घंटे और चेन्नई से वाराणसी आने वाला स्पाइस जेट का विमान एसजी 183 चार घंटे, मुंबई से आने वाला एयर इंडिया का विमान एआई 695 ढाई घंटे, विस्तारा एयरलाइंस का विमान यूके 621 दो घंटे, कोलकाता से वाराणसी आने वाला स्पाइसजेट का विमान एसजी 3328 ढाई घंटे विलंब से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचा। इसके चलते यहां से उड़ान भरने में भी देरी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed