फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi flyover collapse investigation by team come from delhi

वाराणसी फ्लाईओवर हादसाः दिल्ली की टीम ने की जांच, हफ्ते बाद चालू हो सकता है बंद रास्ता 

Sun, 17 Jun 2018 03:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 17 Jun 2018 03:26 PM IST
विज्ञापन
Varanasi flyover collapse investigation by team come from delhi
चौकाघाट फ्लाईओवर - फोटो : file photo
बनारस में चौकाघाट फ्लाईओवर हादसे के बाद संरक्षा, सुरक्षा और ट्रैफिक के लिहाज से तैयारियां देखने दिल्ली से आई जांच टीम ने संबंधित पहलुओं पर कार्यदायी संस्था सेतु निगम से जानकारी ली।
विज्ञापन


यह टीम हफ्ते भर में अपनी रिपोर्ट देगी। टीम की रिपोर्ट के आधार पर उसके बाद फ्लाईओवर के बंद रास्ते पर छोटे वाहनों का आवागमन चालू कराया जा सकता है या फिर ट्रैफिक डायवर्जन की नई व्यवस्था बनाकर उसे अमल में लाया जा सकता है।
विज्ञापन


निर्माण कार्यों की सुरक्षा परखने के साथ ही दिल्ली से आई जांच टीम ने फ्लाईओवर की टेढ़ी हुई बीम को देखा। जहां बीम गिरी थी, उस स्थान पर भी टीम गई।

काम के दौरान आ रहीं समस्याएं भी जानीं। पूर्व में आईं जांच टीमों की रिपोर्ट और सेफ्टी-सिक्योरिटी के लिए दिए गए सुझावों को भी देखा। फिर संबंधित बिंदुओं पर अधिकारियों से पूछताछ की। सारे तथ्यों का संकलन करने के बाद टीम वापस दिल्ली लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक संदीप गुप्ता ने बताया कि जांच टीम एक सप्ताह में अपनी रिपोर्ट देगी। इस रिपोर्ट के आने के बाद रास्ता खोलने पर विचार किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed