फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Flyover collapse eight accused bail rejected

बनारस फ्लाईओवर हादसे में सात अभियंता और एक ठेकेदार की जमानत खारिज

Tue, 14 Aug 2018 10:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 14 Aug 2018 10:37 AM IST
विज्ञापन
Varanasi Flyover collapse eight accused bail rejected
बनारस के चौकाघाट फ्लाईओवर हादसे में गिरफ्तार सेतु निगम के निलंबित चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर हरिश्चंद्र तिवारी, पूर्व चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर गेंदालाल, प्रोजेक्ट मैनेजर कुलजस राय सूदन, एई राजेंद्र सिंह व राम तपस्या सिंह यादव, जेई लालचंद सिंह व राजेश पाल सिंह और ठेकेदार साहब हुसैन की जमानत अर्जी सोमवार को सुनवाई हुई। इसके बाद अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम नरेंद्र बहादुर यादव की अदालत ने जमानत खारिज कर दी।
विज्ञापन


आठों आरोपियों को निर्माणाधीन चौकाघाट फ्लाईओेवर की दो बीम गिरने से हुई 15 लोगों की मौत के मामले में 28 जुलाई को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया था। अदालत ने जमानत अर्जी खारिज करते हुए कहा कि आरोपियों ने अपेक्षित सावधानी न बरत कर अपने दायित्व का लोप करते हुए इस घटना को कारित होने से रोकने का प्रयत्न नहीं किया।
विज्ञापन


जन सामान्य के जानमाल की क्षति का ज्ञान होते हुए भी बिना सुरक्षा उपाय अपनाए निर्माण कार्य जारी रखा। ऐसे में जनहानि को देखते हुए गंभीर प्रकृति का अपराध कारित किया गया, जिसकी वजह से जन सामान्य का जीवन खतरे में ही नहीं पड़ा, बल्कि कई लोगों ने अपनी जान देकर लापरवाही की कीमत चुकाई। कोर्ट में जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी मुन्ना लाल यादव ने आरोपियों की जमानत का विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान मामले के विवेचक दिलीप कुमार सिंह भी मौजूद रहे। कोर्ट ने इस मामले में जिला पुलिस और प्रशासन की भी भूमिका प्रथम दृष्टया परिलक्षित होने की बात कही, लेकिन कहा कि इस स्तर पर टिप्पणी से विवेचना प्रभावित होगी।


विवेचक द्वारा साक्ष्य के आधार पर उन दोषियों को आरोपी बनाया जाना है, जिनके खिलाफ  सुसंगत साक्ष्य उपलब्ध है। बता दें कि बीते 15 मई की शाम पांच बजे के लगभग रेलवे की एईएन कॉलोनी के सामने निर्माणाधीन चौकाघाट फ्लाईओवर की दो बीम गिरने से 15 लोगों की मौत हो गई थी और 11 लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed