फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi: father was heating oil in a pan to make samosa, innocent girl died due to falling

वाराणसी: समोसा बनाने के लिए कड़ाही में पिता गर्म कर रहा था तेल, मासूम बच्ची की गिरने से मौत 

Tue, 15 Sep 2020 12:11 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 15 Sep 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
Varanasi: father was heating oil in a pan to make samosa, innocent girl died due to falling
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

वाराणसी के कच्चीबाग मुहल्ले में सोमवार को पिता की मिठाई की दुकान में मासूम बच्ची के साथ हुई दर्दनाक घटना ने परिजनों के साथ ही इलाके के लोगों को भी झकझोर कर रख दिया। खौलते तेल की कड़ाही में गिरने से तीन साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।  

विज्ञापन


जैतपुरा थाना अंतर्गत कच्चीबाग मुहल्ले में रहने वाले शमीम अहमद की घर में ही मिठाई की दुकान है। दोपहर में शमीम घर के नीचे बने गोदाम में समोसा छानने के लिए भट्टी पर तेल गर्म कर रहा था। इसी दौरान उसकी तीन साल की बेटी सुमयारा खेलते हुए कड़ाही के पास पहुंच गई। खेलने के दौरान वह खौलते तेल की कड़ाही में गिर पड़ी।
विज्ञापन


बच्ची के कड़ाही में गिरते ही हड़कंप मच गया। किसी तरह से उसे गर्म तेल की कड़ाही से बाहर निकाल कर कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान कुछ देर बाद ही मासूम की मौत हो गई। हॉस्पिटल से जैतपुरा थाने को सूचना दी गई। जैतपुरा इंस्पेक्टर शशिभूषण राय ने बताया कि मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों ने बताया कि शमीम की एक बेटी थी और उससे छोटा एक बेटा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

कोरोना काल में खोली समोसा-लौंगलता की दुकान

परिजनों ने बताया कि शमीम पहले बुनकरी का काम करता था। कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण लॉकडाउन घोषित हुआ तो बुनकरी का काम प्रभावित होने के कारण शमीम ने घर में ही समोसा, लौंगलता और मिठाई बनाने का काम शुरू कर दिया। उसे क्या पता था कि उसकी दुकान ही उसकी बेटी के लिए काल बन जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed