फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Farmers will get grant for unit of vermi compost also will distribute rajma, fenugreek, spinach seeds after Dussehra

वाराणसी: वर्मी कंपोस्ट की इकाई के लिए किसानों को मिलेगा अनुदान, दशहरा बाद मिलेगा राजमा, मेथी, पालक सहित अन्य सब्जियों का बीज

Thu, 14 Oct 2021 11:33 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 14 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Varanasi Farmers will get grant for unit of vermi compost also will distribute rajma, fenugreek, spinach seeds after Dussehra
Vegetable - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में उद्यान विभाग की ओर से फिर किसानों को वर्मी कंपोस्ट इकाई लगाने के लिए आर्थिक अनुदान मिलेगा। सत्र 2021-22 के लिए एक लाख रुपये की लागत से तैयार होने वाली स्थायी इकाई पर 50 हजार रुपये और अस्थाई इकाई लगाने पर आठ हजार रुपये का अनुदान मिलेगा। 

विज्ञापन


जला उद्यान अधिकारी संदीप कुमार गुप्त ने बताया कि एक लाख रुपये की लागत से वर्मी कंपोस्ट इकाई का स्थायी ढांचा लगाने के लिए किसान को 50 हजार रुपये की आर्थिक राशि का अनुदान दिया जाएगा। सत्र 2021-22 के लिए दो स्थायी इकाई का लक्ष्य मिला है। इसके अलावा 12 से 15 हजार रुपये की लागत से बनकर तैयार होने वाले हाई डेस्टी पालीइथीन (एचडीपीआई) इकाई के लिए के लिए 8 हजार रुपये का अनुदान है।
विज्ञापन


सिर्फ 10-12 किसान जैविक खाद तैयार कर रहे
जिसके लिए आठ समान्य और एक अनुसूचित जाति के लिए लक्ष्य मिला है। इच्छुक किसान जिला उद्यान अधिकारी को 9415262566 मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिले में 10 से 12 के करीब किसान हैं जो वर्मी कंपोस्ट की इकाई लगाकर जैविक खाद तैयार कर आमदनी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दशहरा बाद किसानों को मिलेगा राजमा, मेथी, पालक, प्याज, मटर, आलू के बीज

दशहरा बाद किसानों को आलू सहित राजमा, मेथी, पालक, प्याज, मटर, मूली, धनिया के बीज का वितरण उद्यान विभाग करेगा। जिला उद्यान अधिकारी संदीप कुमार गुप्त ने बताया कि किसानों को दशहरा बाद सभी बीज प्रथम आवक प्रथम पावक के तर्ज पर वितरित किया जाएगा। इसके लिए साढ़े तीन क्विंटल आजाद अर्किल, काशी नंदीनी समेत तीन प्रजाति के मटर, 28 किलो मेथी, 16 किलो बीज, 32 किलो पालक, आठ किलो राजमा, 20 किलो धनिया और 300 क्विंटल आलू में 150 क्विंटल कुफरी चिप्सानो, कुफरी सूर्या, कुफरी ख्याति और कुफरी गरिमा प्रजाति के आलू के बीच की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed