फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi e pass system

आज से बनवाएं ई-पास, पोर्टल पर आवेदन शुरू

Fri, 15 May 2020 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
varanasi e pass system
वाराणसी। लॉक डाउन के दौरान शहर में फंसे विभिन्न राज्यों के तीर्थयात्रियों, पर्यटकों, विद्यार्थियों सहित अन्य के लिए राहत भरी खबर है। ई-पास के जरिए अब वह अपने घरों को वापस जा सकते हैं। जिला प्रशासन ने ई-पास जारी करने के लिए पोर्टल एक बार फिर से खोल दिया है। शुक्रवार से इस पोर्टल पर आवेदन करके ई-पास बनवाया जा सकता है। यह व्यवस्था उतर प्रदेश सहित अन्य राज्यों के जनपदों में जाने के लिए लागू है। बीच में भी इस पोर्टल से ई-पास बनवाया जा रहा था लेकिन फिर बाद में प्रशासन ने इसे बन्द कर दिया था। नई व्यवस्था में किसी एक आवेदक का फोटो अपलोड करना आवश्यक होगा व मेडिकल स्क्रीनिंग की व्यवस्था सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक केवल एक ही स्थान विवेकानंद अस्पताल भेलूपुर थाने के पास ही रहेगी। इस पोर्टल पर मेडिकल इमरजेंसी के साथ-साथ अन्य सभी प्रकार के लोगों को आवेदन करना अनुमन्य होगा। ई-पोर्टल का एड्रेस है http://epassvns.com/users/reqpass
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed