{"_id":"5e8af1f78ebc3e76ad648ddc","slug":"varanasi-dm-sent-patient-to-central-jail-admitted-in-isolation-ward-after-misbehavior","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: आइसोलेशन वार्ड में भर्ती मरीज को अभद्रता के कारण भेजा गया जेल, नर्स ने की थी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: आइसोलेशन वार्ड में भर्ती मरीज को अभद्रता के कारण भेजा गया जेल, नर्स ने की थी शिकायत
Mon, 06 Apr 2020 02:40 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 06 Apr 2020 02:40 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के दीनदयाल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रविवार को मच्छोदरी निवासी एक युवक को अभद्रता और अव्यवस्था फैलाने के आरोप में जेल भेज दिया गया। यह कार्रवाई डीएम के निर्देश पर की गई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक एसएसपी प्रभाकर चौधरी और डीएम कौशल राज शर्मा व कमिश्नर दीपक अग्रवाल रविवार को दीनदयाल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण करने गए थे। इसी दौरान कुछ नर्सों ने शिकायत की कि वार्ड में भर्ती एक युवक छोटी-छोटी बातों को लेकर अनावश्यक परेशान कर रहा है। इसके साथ ही समझाने पर भी ये लोग बार-बार एक-दूसरे के पास इकट्ठा होते हैं।
विज्ञापन
जब डीएम ने सभी को समझाना शुरू किया तो अबूधाबी से आया मच्छोदरी निवासी युवक उनसे उलझ गया और बहस करने लगा। पहले उसे समझाने की कोशिश की गई लेकिन वह शांत नहीं हुआ तो डीएम ने इंस्पेक्टर कैंट को उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सेंट्रल जेल भेजने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
पूर्वांचल में कोरोना वायरस के अब तक 18 मामले सामने आ चुके हैं। रविवार को वाराणसी और गाजीपुर में दो-दो नए मामले सामने आए हैं। इसमें एक 55 वर्षीय शख्स की मौत तीन अप्रैल को हो गई थी, जिसकी रविवार को कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई। शनिवार को मिर्जापुर-गाजीपुर में दो मामले सामने आ चुके हैं। शुक्रवार को वाराणसी में तीन नए मामले सामने आए और आजमगढ़ में भी तीन नए कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज मिले।