वाराणसी डीएम ने एडिशनल सीएमओ को भेजा नोटिस, डाटा एंट्री ऑपरेटर के खिलाफ चार्जशीट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण को लेकर चल रही कार्रवाई में अब रेलवे अस्पताल के डॉक्टरों को भी लगाया जाएगा। इसके अलावा मानदेय के आधार पर डॉक्टरों, लैब टेक्नीशियन की नियुक्ति होगी। एडिशनल सीएमओ डॉक्टर जंग बहादुर के अपर मुख्य सचिव की बैठक से गायब रहने पर डीएम ने उनसे स्पष्टीकरण तलब किया है। जबकि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डाटा एंट्री ऑपरेटर के खिलाफ डाटा सही ढंग से फीड न करने के मामले में चार्जशीट दर्ज की है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों संग बैठक में जिलाधिकारी ने सीएमओ से एडिशनल सीएमओ डॉक्टर जंग बहादुर से स्पष्टीकरण तलब करने और उनकी ड्यूटी कोविड कमांड सेंटर में लगाए जाने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने बताया कि 50 चिकित्सकों, लैब टेक्नीशियन का इंटरव्यू मानदेय के आधार पर किया जाए।
साथ ही कोरोना संक्रमण नियंत्रण को लेकर रेलवे और अन्य विभागों के सरकारी डाक्टरों को कोविड कार्य में लगाने का निर्देश दिया है। मरीजों को घर पर ही चिकित्सा परामर्श देने के लिए टेलीमेडिसिन सुविधा के लिए चिकित्सकों के पैनल बनाया जाए और 2 घंटे के अंतराल में ड्यूटी लगाई जाय।
इसके अलावा जिलाधिकारी ने सीएमओ को डॉक्टरों की मोबाइल टीम बनाकर जिले में लगातार दौरा करने और सर्दी, खांसी,बुखार गंभीर बीमारियों के मरीजों को मौके पर परामर्श देने और इलाज की व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया है।
साथ ही एडिशनल सीएमओ डॉ बीएस राय को जिले में आईव मैकटिन दवाओं के वितरण की मॉनिटरिंग कर उसे रोजाना पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश भी दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि हर दिन एएनएम, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से संबंधित क्षेत्र का डाटा समय से लिया जाए।