{"_id":"5fb3a1148ebc3e9bc919ab7e","slug":"varanasi-dm-kaushal-raj-sharma-taken-big-action-revoked-arms-license","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी डीएम का बड़ा एक्शन, 12 लोगों के निरस्त किए शस्त्र लाइसेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी डीएम का बड़ा एक्शन, 12 लोगों के निरस्त किए शस्त्र लाइसेंस
Tue, 17 Nov 2020 03:38 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 17 Nov 2020 03:38 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने आपराधिक मामलों को कम करने के लिए मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया है। आपराधिक मामलों, अपराधियों से साठगांठ, फर्जी नाम और पते पर शस्त्र लाइसेंस लेने वाले 12 लोगों के शस्त्र लाइसेंस जिलाधिकारी ने निरस्त कर दिए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने पुलिस को निरस्त किए गए सभी के शस्त्र थाने में जमा कराने के लिए पुलिस को निर्देश दिया है। शस्त्र जमा नहीं करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने कैंट थाना क्षेत्र के भगवान सिंह के दो, रविंद्र यादव उर्फ करिया और रविंद्र कुमार मौर्या, जैतपुरा थाना क्षेत्र के रामअवध, दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के शिव कुमार निषाद और सोनू कपूर उर्फ मनीष कपूर, लंका थाना क्षेत्र के राकेश राय, सिगरा थाना क्षेत्र के अमित कुमार सिंह, चेतगंज थाना क्षेत्र के रमेश चंद्र गुप्ता, भेलूपुर थाना क्षेत्र के धनंजय सिंह, जंसा थाना क्षेत्र के राम प्यारे सिंह के शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए हैं।
विज्ञापन