Varanasi News: DM ने किया BHU का निरीक्षण, बोले- मैनपावर बढ़ाकर कराएं काम; प्रोजेक्ट मैनेजर से पूछताछ
जिलाधिकारी ने बीएचयू में चल रहे निर्माण कार्यों का हाल जाना। प्रोजेक्ट मैनेजर से इन कार्यों की जानकारी ली। इसके साथ ही तय समय के अनुसार पूरा करने के भी निर्देश दिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण किया। यहां के कार्यों की भौतिक प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मैनपावर बढ़ाकर काम पूरा कराएं।
बीएचयू के चिकित्सा विज्ञान संस्थान में निर्माणाधीन राष्ट्रीय वृद्धावस्था केंद्र (नेशनल सेंटर आफ़ एजिंग) के निरीक्षण में कार्यदायी संस्था एचएलएल इंफ्राटेक सर्विस लिमिटेड के प्रोजेक्ट मैनेजर ने जिलाधिकारी को निर्माण संबंधी जानकारी दी।
कार्यदायी संस्था ने नाली और सड़क निर्माण के लिए निवेदिता ब्लॉक-एक को हटाने तथा पार्किंग के लिए एक हजार वर्ग मीटर जमीन की मांग की। जिलाधिकारी ने इस प्रकरण को निस्तारित कराने का भरोसा दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि भवन में ऐसे कांच लगाया जाए जिससे प्राकृतिक प्रकाश अंदर आ सके।
विश्वविद्यालय परिसर में महिला छात्रावास के संबंध में उन्होंने कहा कि मैन पॉवर बढ़ाकर तय समय में निर्माण पूरा कराएं। जिलाधिकारी ने ट्रामा सेंटर में निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल के निर्माण कार्य को भी देखा। कार्यदायी संस्था ने बताया कि भवन के स्ट्रक्चर का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। अन्य काम कराए जा रहे हैं।
डीडी पंचायत ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण
डीडी पंचायत एके सिंह शुक्रवार को विकास कार्यों का निरीक्षण करने ग्राम पंचायत कैथी पंहुचे। इस दौरान अधूरे कार्यों को पूरा करने के निर्देश प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी को दिए। डीडी पंचायत ने कैथी में आंगनबाड़ी केंद्र देखा। इसके बाद पंचायत भवन का भी निरीक्षण किया।
साथ ही पंचायत में बनवाए गए आवास शौचालय सहित आदि कार्यों के बारे में जानकारी ली। साफ सफाई खुली नाली को ढकने बरसात से पूर्व नाली के सफाई के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम पंचायत में कराए गए कार्य को लेकर अभिलेखों को भी जांच की।