वाराणसी: लक्ष्मी कुंड में सीधे मूर्ति विसर्जन पर प्रतिबंध, सुरक्षा के लिए रैपिड और एसडीआरएफ तैनात
वाराणसी के लक्सा स्थित लक्ष्मी कुंड में सीधे मूर्ति विसर्जन पर प्रतिबंध लगाया गया है। सुरक्षा के लिए रैपिड और एसडीआरएफ की टीम तैनात रही। आयोजक सोनू गिरी के अनुसार, करीब 200 मूर्तियों का विसर्जन कुंड में बने स्थायी कृत्रिम कुंड में किया जाएगा। पूजा सामग्री और कचरा डालने पर भी रोक है।
विस्तार
लक्सा स्थित लक्ष्मी कुंड में मंगलवार को मूर्ति विसर्जन के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। कुंड में सीधे मूर्ति विसर्जन पर पूर्ण प्रतिबंध है। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए रैपिड और एसडीआरएफ की टीम तैनात रही। प्रशासन ने कुंड में पूजा सामग्री, माला-फूल, कपड़े, प्लास्टिक और अन्य कचरा डालने पर भी रोक लगाई है।
कृत्रिम कुंड में होगा विसर्जन
आयोजक सोनू गिरी ने बताया कि लक्ष्मी कुंड में स्थायी रूप से एक छोटा कृत्रिम कुंड बनाया गया है। इसी में करीब 200 मूर्तियों का विसर्जन किया जाएगा। प्रशासन की ओर से कुंड की स्वच्छता बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है।