{"_id":"5f134f278ebc3e63774923c7","slug":"varanasi-crime-story-city-news-vns536611627","type":"story","status":"publish","title_hn":"देह व्यापार की सूचना पर छापा, शांतिभंग के आरोप में चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देह व्यापार की सूचना पर छापा, शांतिभंग के आरोप में चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर कस्बे के मच्छरहट्टा मुहल्ले में शनिवार की दोपहर सेक्स रैकेट के संचालन की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की। मौके से एक महिला और चार युवक पकड़े गए। कोई वादी और गवाह न मिलने पर पुलिस ने सभी का शांतिभंग के आरोप में चालान कर कार्रवाई की इतिश्री कर ली।
रामनगर थाना अंतर्गत मच्छरहट्टा वार्ड से किसी ने भाजपा नगर अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह को सूचना दी थी कि एक मकान में सेक्स रैकेट संचालित हो रहा है। साथ ही मकान पर पूर्व महिला सभासद की अगुवाई में लोगों ने बाहर से ताला जड़ दिया है। सूचना पाकर पुलिस और आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हुए। पुलिस ने ताला खुलवाया। घर के अंदर से एक महिला, तीन युवक और मकान मालिक मिला। मकान मालिक एक प्राइवेट स्कूल का वाहन चलाने का काम करता है। सभी को रामनगर थाने ले जाकर पूछताछ की गई तो महिला ने बताया कि वह मकान मालिक से राशन लेने गई थी। इसके अलावा मच्छरहट्टा निवासी दो युवकों ने बताया कि उन्हें मकान मालिक ने शराब और मुर्गा की दावत पर बुलाया था। एक अन्य व्यक्ति पूरी तरह नशे में धुत मिला, जो 36वीं वाहिनी पीएसी का एचसीपी बताया गया। पुलिस ने शांतिभंग के आरोप के तहत चालान कर सभी से अनलॉक के उल्लंघन के आरोप में 500-500 रुपये का जुर्माना भी वसूला।