फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Crime Rape by feeding narcotics to daughter stepfather arrested from Prayagraj

Varanasi Crime: बेटी को नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म, प्रयागराज से गिरफ्तार हुआ सौतेला पिता

Sat, 24 Sep 2022 07:33 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 24 Sep 2022 07:33 AM IST
सार

वाराणसी में एक सौतेला पिता बेटी को नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करता रहा। आरोपी सौतेले पिता को चौबेपुर पुलिस ने शुक्रवार की रात प्रयागराज के शिवकुटी संदहा के पास से गिरफ्तार किया। इसके पूर्व दुष्कर्म से पीड़िता को एक बेटा हुआ, जिसे चौबेपुर स्थित संस्था में रखा गया।

विज्ञापन
Varanasi Crime Rape by feeding narcotics to daughter stepfather arrested from Prayagraj
आरोपी पिता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेटी को नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म के आरोपी सौतेले पिता को चौबेपुर पुलिस ने शुक्रवार की रात प्रयागराज के शिवकुटी संदहा के पास से गिरफ्तार किया। पिछले महीने बेटी ने सौतेले पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। चौबेपुर थाना प्रभारी राजेश सिंह के अनुसार गिरफ्तार सुभाष पुष्पाकर,प्रयागराज के शिवपुरी थाना अंतर्गत सलोरी चांदपुर का निवासी है। दुष्कर्म, पाक्सो सहित मारपीट मामले में वांछित की तलाश पिछले माह से की जा रही थी। सौतेली बेटी का आरोप था कि सौतेला पिता उसके साथ कई दिनों तक नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करता रहा। 28 अगस्त को चौबेपुर थाने में आरोपी सौतेले पिता के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन

इसके पूर्व दुष्कर्म से पीड़िता को एक बेटा हुआ, जिसे चौबेपुर स्थित संस्था में रखा गया। पीड़िता भी संस्था में काम करने लगी। आरोप है कि सौतेले पिता ने 25 सितंबर को संस्था से पीड़िता के अपहरण का प्रयास किया। इसके बाद सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो और फोटो भी अपलोड कर बदनाम किया। चौबेपुर थाना प्रभारी के अनुसार आरोपी को गिरफ्तार किया गया, शनिवार की सुबह न्यायालय में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed